Edible oil prices : सरसों और सोयाबीन दाना के भाव में गिरावट, तेल में सुधार, जानें रेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2020, 09:05 AM IST

Edible oil prices : तेल तिलहन बाजार में सरसों और सोयाबीन दाना के दाम में गिरावट हुई है। देशी बाजारों में सुधार के कारण सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ।

Edible oil prices : सरसों और सोयाबीन दाना के भाव में गिरावट, तेल में सुधार, जानें रेट्स

Oil oilseeds prices : सस्ते आयातित तेलों की आवक बढ़ने और इसके मुकाबले सोयाबीन दाना (तिलहन), सरसों दाना जैसे स्थानीय तिलहन फसलों की मांग कमजोर होने से स्थानीय तेल- तिलहन बाजार में बुधवार को सरसों के साथ साथ सोयाबीन दाना के भाव कमजोरी दर्शाते बंद हुए जबकि विदेशी बाजारों में सुधार के कारण सोयाबीन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों दाना, सरसों दादरी, सरसों पक्की घानी और सरसों कच्ची घानी की कीमतें मामूली हानि के साथ बंद हुई क्योंकि लॉकडाऊन में क्रमश: ढील दिये जाने के बाद होटल और रेस्तरां जैसे उद्योगों के बीच सस्ते आयातित तेलों की अधिक मांग है। इस वजह से सीपीओ एक्स-कांडला के भाव में सुधार आया।

सूत्रों ने कहा कि किसानों के पास सोयाबीन का भारी स्टॉक जमा है और अगले दो महीने में सोयाबीन की नई फसल आ जाएगी। सस्ते आयात के कारण किसान सोयाबीन बीज, सूरजमुखी बीज और मूंगफली दाना के भाव बाजार में औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में सरकार ने सस्ते आयात पर अंकुश नहीं लगाया तो किसानों के लिए लागत निकालना मुश्किल हो जायेगा और देश का तेल तिलहन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

बुधवार को बंद भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 4,765- 4,790 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,825 - 4,875 रुपये।
वनस्पति घी- 965 - 1,070 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,140 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,940 - 1,190 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,550 - 1,690 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,645 - 1,765 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 8,800 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 8,700 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 7,720 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 6,800 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 7,800 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 8,250 रुपये।
पामोलीन कांडला- 7,500 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन डिलिवरी भाव 3,715- 3,740 लूज में 3,490--3,515 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
















End of Article