यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए रेलवे ने उठाया कदम, इस स्टेशन पर लगा मिस्ट कूलिंग सिस्टम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2022, 01:40 PM IST

यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। ओडिशा के संबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी।

यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए रेलवे ने उठाया कदम, इस स्टेशन पर लगा मिस्ट कूलिंग सिस्टम
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भीषण गर्मी देश में आफत बनकर सामने आई है। हाल ही में देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कई शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गर्मी और भी बड़ी मुसीबत है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं का पूरा ध्यान रखती है। ऐसे में अब भीषण गर्मी को मात देने के लिए भारतीय रेलवे ने ओडिशा के संबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिस्ट कूलिंग सिस्टम लगाया है।

इसकी जानकारी रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर दी। मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा कि, 'ओडिशा में यात्रियों को राहत देने के लिए मिस्ट कूलिंग सिस्टम इंस्टॉल किए गए हैं। यात्रियों को भीषण गर्मी को मात देने में मदद करने के लिए संबलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, ECoR ने एक 'मिस्ट कूलिंग सिस्टम' स्थापित किया है। इससे प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी।'

रेल मंत्रालय ने इसकी एक वीडियो भी शेयर की। यहां देखें ओडिशा के संबलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मिस्ट कूलिंग सिस्टम-

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अप्रैल में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत का औसत अधिकतम तापमान क्रमशः 35.9 और 37.78 डिग्री सेल्सियस (96.62 और 100 डिग्री फैरेनहाइट) तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पिछले महीने दिल्ली में 72 सालों के बाद दूसरा सबसे गर्म अप्रैल का महीना दर्ज किया। विभाग ने लोगों को गर्मी से बच कर रहने की सलाह दी है।

End of Article