LPG Price Cut: आज से सस्ता हुआ Gas Cylinder, जानिए नए सिलेंडर के लिए कितनी देनी होगी कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 08:15 AM IST

LPG Price Cut: एक वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 36 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 2 हजार से नीचे आ गई है।

LPG Price Cut: आज से सस्ता हुआ Gas Cylinder, जानिए नए सिलेंडर के लिए कितनी देनी होगी कीमत

LPG Price Today 1 August 2022: नई दिल्ली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार यानी 1 अगस्त 2022 को 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती का ऐलान किया। ओएमसी ने 19 किलो के वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 36 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज से ही लागू हो जाएंगी।  इस नवीनतम कमी के साथ, 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपये के बजाय 1,976 रुपये होगी।

जानिए नई कीमत

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हुई कटौती के बाद आज से दिल्ली में 19 किलों वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपये की जगह 1976 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में पहले यह 2132.00 रुपये में मिलता था, लेकिन एक अगस्त से 2095.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1936.50 और चेन्नई में 2141 रुपये हो गई है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत नहीं

इस कटौती का रसोई गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को कोई फायदा नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले महीने 6 जुलाई को ही घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतें ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मई से जुलाई तक एलपीजी कीमतों में तीसरी वृद्धि थी। राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी भी 1,053 रुपये का मिल रहा है। देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है।

End of Article