Hurun global rich list 2022: दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में मुकेश अंबानी, यह खिताब पाने वाले एक मात्र भारतीय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 10:23 PM IST

Hurun global rich list 2022: रिसर्च और लक्जरी पब्लिकेशन ग्रुप हुरुन इंडिया 2022 की ग्लोबल रिच लिस्ट जारी की। अरबपतियों की इस लिस्ट के टॉप टेन में शामिल होने वाले एक मात्र भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं।

Hurun global rich list 2022: दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में मुकेश अंबानी, यह खिताब पाने वाले एक मात्र भारतीय

Hurun global rich list 2022: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी रिसर्च और लक्जरी पब्लिकेशन ग्रुप हुरुन इंडिया 2022 की ग्लोबल रिच लिस्ट द्वारा प्रकाशित दुनिया की टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। 103 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ अंबानी ने न केवल 'भारत में सबसे अमीर आदमी' होने का खिताब अर्जित किया, बल्कि एशिया में भी, उनकी संपत्ति में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। आरआईएल के चेयरमैन ने 'सबसे अमीर दूरसंचार उद्यमी' का खिताब भी अर्जित किया। हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी ने अपनी विरासत में मिली संपत्ति को 20 साल में 10 गुना बढ़ा दिया, जो 2002 में 10 अरब डॉलर थी।

गौतम अडानी 

इस बीच, अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी अंबानी से बहुत पीछे नहीं थे और उन्हें लिस्ट में 12 वें स्थान पर 'सबसे अमीर एनर्जी उद्यमी' का नाम दिया गया था। पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक संपत्ति अडानी ने जोड़ी, जिन्होंने अपनी 81 अरब डॉलर की कुल संपत्ति में 49 अरब डॉलर जोड़े।

दुनिया के टॉप 3 अरबपति

दुनिया के टॉप 3 अरबपति स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक एलोन मस्क, अमेज़ॅन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और एलवीएमएच के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।

उदय कोटक

कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने 16 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 'दुनिया का तीसरा सबसे अमीर बैंकर' का खिताब जीता।

शिव नादर 

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर 28 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक अमीरों की सूची में 46वें स्थान पर हैं। वह विश्व स्तर पर तीसरे सबसे अमीर सॉफ्टवेयर और सेवा अरबपति भी हैं।

साइरस पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक साइरस एस पूनावाला ने बताया कि उनकी संपत्ति 41 फीसदी बढ़कर 26 अरब डॉलर हो गई है। 55वीं रैंक पर पूनावाला को दुनिया में 'सबसे अमीर हेल्थकेयर बिलियनेयर' का खिताब भी दिया गया।

लक्ष्मी एन मित्तल, कुमार मंगलम बिड़ला

अमीरों की सूची में एक अन्य भारतीय आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन मित्तल 25 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 60वें स्थान पर हैं। एसपी हिंदुजा 23 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 67वें और कुमार मंगलम बिड़ला 18 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 104वें स्थान पर हैं।

बायजू रवींद्रन

शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्यमी भी भारत के हैं - बायजू रवींद्रन - जिन्होंने 2 साल पहले अरबपतियों की सूची में प्रवेश किया था। उनके पास 3.3 अरब डॉलर की संपत्ति है।

फाल्गुनी नायर

इस बीच, नायका के संस्थापक फाल्गुनी नायर का उल्लेख नवीनतम अरबपतियों की श्रेणी में किया गया है, जिनकी कुल संपत्ति $7.6 बिलियन है।

2022 एम3एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट ने 2,557 कंपनियों और 69 देशों के 3,381 अरबपतियों को स्थान दिया। 2,071 की संपत्ति में वृद्धि हुई।, जिनमें से 490 नए चेहरे थे। 942 की संपत्ति में कमी हुई, और 129 ड्रॉप-ऑफ थे। 35 की मृत्यु हुई। 368 की संपत्ति स्थिर रही। औसत आयु 64 है।

End of Article