Gold-Silver Rate Today, 29 June 2022: सोने-चांदी के खरीदारों को मिली राहत, सस्ती हुई कीमती धातुएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 02:20 PM IST

Gold and Silver Rate Today (आज का सोने-चांदी का भाव), 29 June 2022: सोने को मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक जोखिमों के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

Gold-Silver Rate Today, 29 June 2022: सोने-चांदी के खरीदारों को मिली राहत, सस्ती हुई कीमती धातुएं

Gold and Silver Rate Today, 29 June 2022: मिले-जुले संकेतों के बीच बुधवार को सोने की कीमत (Gold Price) में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने मंगलवार को उच्च मुद्रास्फीति को कम करने के लिए और तेजी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का वादा किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा (Gold futures on MCX) 0.10 फीसदी या 51 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 50,771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी वायदा 0.45 फीसदी या 272 रुपये की गिरावट के साथ 59,921 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,029 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 60,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले एक से दो हफ्तों में सोने की हाजिर कीमतें सपाट बनी हुई हैं, जबकि चांदी में पिछले एक सप्ताह में हल्की गिरावट आई है।

रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया
विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की भावना कमजोर हुई और रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपये ने 78.93 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ।

ग्लोबल मार्केट में सोना 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1821 डॉलर पर आ गया। चांदी 0.23 फीसदी सस्ती होकर 20.83 डॉलर की हो गई।

End of Article