क्या जीरो हो जाएगी ट्विटर के बोर्ड की सैलरी? ऐसे 30 लाख डॉलर बचाएंगे मस्क!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 04:54 PM IST

Elon Musk News: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क कुल 255 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

क्या जीरो हो जाएगी ट्विटर के बोर्ड की सैलरी? ऐसे 30 लाख डॉलर बचाएंगे मस्क!
Photo Credit: AP

Elon Musk News: हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को खरीदने का ऑफर दिया था। इसके लिए उन्होंने 41.39 अरब डॉलर यानी करीब 3.2 लाख करोड़ रुपये कीमत चुकाने की बात कही थी। अब दुनिया के सबसे रईस शख्स ने ट्विटर बोर्ड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उनकी बोली सफल होती है, तो बोर्ड के सदस्यों की सैलरी शून्य होगी। मस्क ने ट्वीट पर लिखा कि, 'इसे हर साल 30 लाख डॉलर की बचत होगी।' मस्क ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही थी।

ट्विटर को खरीदने का ऑफर
दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 41.39 अरब डॉलर या 54.20 डॉलर प्रति शेयर में खरीदने की पेशकश की थी। इसके लिए उन्होंने कैश में पेमेंट करने का ऑफर दिया था। एक नियामक फाइलिंग से पता चला कि मस्क के ट्विटर पर 8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 1 अप्रैल को ट्विटर के स्टॉक के क्लोजिंग मूल्य से 38 फीसदी प्रीमियम पर ऑफर दिया था। वहीं 28 जनवरी 2022 को स्टॉक क्लोजिंग के मूल्य की तुलना में यह ऑफर 54 फीसदी प्रीमियम पर है।

ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agrawal) ने ट्वीट के जरिए बताया था कि एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है-

फिलहाल मस्क की ट्विटर में इतनी हिस्सेदारी
पहले एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी, जिससे वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए थे। लेकिन बाद में वेंगार्ड ग्रुप (Vanguard group) द्वारा रखे गए फंड ने ट्विटर में 10.3 फीसदी खरीदी, जिससे यह सोशल मीडिया कंपनी का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया है।

(इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2022: दिग्गज बताएंगे सोच एवं कल्पना को जमीन पर उतारने की कहानी। Visit: IEC 2022)

End of Article