Bank Holidays in February 2022: फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 02:19 PM IST

Bank Holidays in February 2022: फरवरी 2022 में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार इस लिस्ट में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं।

Bank Holidays in February 2022: फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in February 2022: हर महीने की तरह फरवरी  2022 में भी बैंकों में कई दिनों तक छुट्टियां होंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई भी काम निपटाना है तो अपने घर से निकलने से पहले जान लें कि अगले महीने कब और किस दिन बैंक बंद (Bank Holidays) रहेंगे। फरवरी में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे। पहली बैंक की छुट्टी 2 फरवरी को होगी। इन 12 छुट्टियों में शनिवार और रविवार व अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टी भी शामिल है।

आइए जानते हैं किस-किस दिन बैंक बंद होंगे (bank closed in February 2022)

तारीख राज्य अवसर
2 फरवरी 2022 गंगटोक
सोनम लोचर
5 फरवरी 2022 अगरताला, भुवनेश्वर और कोलकाता
सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/ बसंत पंचमी
6 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार
12 फरवरी 2022 सभी राज्य दूसरा शनिवार
13 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार
15 फरवरी 2022 इंफाल, कानपुर और लखनऊ
मोहम्मद हजरत अली/ लुई-नगई-नी का जन्मदिन
16 फरवरी 2022 चंडीगढ़
गुरु रवि दास जी का जन्मदिन
18 फरवरी 2022 कोलकाता
डोलजात्रा
19 फरवरी 2022 बेलापुर, मुंबई और नागपुर
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार
26 फरवरी 2022 सभी राज्य चौथा शनिवार
27 फरवरी 2022 सभी राज्य रविवार

इन दिन ग्राहक बैंक तो नहीं जा सकते, लेकिन वे नेट बैंकिंग (Net Banking) के जरिए अपने कार्य निपटा सकते हैं। अगर आप बैंक जाते हैं, तो कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होता, साथ ही मास्क भी लगाना होगा।

मालूम हो कि ये छुट्टी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची के आधार पर है। अधिक जानकारी के लिए (RBI) पर क्लिक करें।

End of Article