बिजनेस

Anant Ambani और Radhika Merchant की हुई सगाई, गोल-धना और चुनरी की रस्म के बाद दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई अंगूठियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 08:03 PM IST

Anant Ambani, Radhika Merchant engagement : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की अंबानी निवास में परिवार, दोस्तों और सम्मानित परंपराओं के बीच औपचारिक रूप से सगाई हुई। सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गईं।

Image

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की हुई सगाई

Photo : Times Now Digital

Anant Ambani, Radhika Merchant engagement : राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी आज परिवार और दोस्तों की उपस्थिती में पूरे रस्मों रिवाजों के साथ सगाई के बंधन में बंध गए। सगाई का कार्यक्रम मुंबई में अंबानी निवास पर हुआ। गुजराती हिंदू परिवारों के बीच पीढ़ियों से चली आ रही, सदियों पुरानी परंपराएं जैसे गोल-धना और चुनरी विधि आदि समारोह स्थल और परिवार के मंदिर में बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गईं। दोनों परिवारों ने एक दूसरे को उपहार सौंपे। अनंत की मां नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया नृत्य प्रदर्शन, कार्यक्रम की जान रहा।

गोल-धना का शाब्दिक अर्थ है गुड़ और धनिये के बीज गोल-धना गुजराती परंपराओं में सगाई के समान एक विवाह पूर्व समारोह है। कार्यक्रम के दौरान इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है और फिर जोड़ा एक दूसरे को अंगूठियों पहनाता है। इसके बाद जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता हैं। शाम के उत्सव के लिए सबसे पहले अनंत की बहन ईशा और परिवार के अन्य सदस्यों ने राधिका को उनके मर्चेंट निवास पर जा कर आमंत्रित किया। इसके बाद अंबानी परिवार ने अपने आवास पर आरती और मंत्रोच्चारण के बीच वधू पक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Anant Radhika engagement

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हुई सगाई

जोड़े के उज्जव भविष्य के लिए भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने, पूरा परिवार अनंत और राधिका के साथ मंदिर गया। वहां से सभी गणेश पूजा के लिए समारोह स्थल पर गए और उसके बाद पारंपरिक लगन पत्रिका का पाठ किया गया। गोल-धना और चुनरी विधि के बाद अनंत और राधिका के परिवारों के बीच उपहार लिए दिए गए। नीता अंबानी के नेतृत्व में अंबानी परिवार के सदस्यों द्वारा एक आश्चर्यजनक और शानदार नृत्य प्रदर्शन किया गया। जिसको उपस्थित लोगों से काफी वाहवाही मिली।

बहन ईशा ने रिंग सेरेमनी शुरू होने की घोषणा के साथ ही अनंत और राधिका ने परिवार और दोस्तों के सामने एक दूसरे को रिंग पहनाई और उनका आशीर्वाद लिया। अनंत और राधिका कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और आज की सगाई की रस्में उन्हें और करीब ले आएंगी। दोनों परिवार राधिका और अनंत के लिए सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।

Anant Radhika engagement

पारंपरिक तरीके से राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की हुई सगाई

नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और तब से वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में विभिन्न क्षमताओं में जुड़े रहे हैं। वे जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में रहे हैं। वह वर्तमान में रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article