बिजनेस

मुंबई के बाद इस शहर में भी खुलेगा Tesla का शोरूम, सुपरचार्जर नेटवर्क भी होगा तैयार

Tesla in india: मुंबई में टेस्ला ने प्रमुख क्षेत्रों जैसे लोअर परेल, बीकेसी, नवी मुंबई और ठाणे में चार प्रमुख चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का ऐलान किया है। इसमें 16 सुपरचार्जर और 16 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे। टेस्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उसके व्यापक मिशन का सिर्फ एक हिस्सा है। कंपनी का असली लक्ष्य एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है।

Image

टेस्ला ने आज मुंबई में 'एक्सपीरियंस सेंटर' लॉन्च कर दिया है। (फोटो-ANI)

Tesla in india: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में मंगलवार को शोरूम खोलने के बाद एलन मस्क के नेतृत्व वाली टेस्ला दिल्ली में जल्द शोरूम खोलने की योजना पर काम कर रही है। टेस्ला के मुताबिक, वह नई दिल्ली में चार चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसमें 16 सुपरचार्जर होंगे, जबकि 15 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, टेस्ला ने मुंबई में 'एक्सपीरियंस सेंटर' लॉन्च करने के साथ देश में अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई को लॉन्च किया। टेस्ला ने आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इर्द-गिर्द एक संपूर्ण इकोसिस्टम तैयार करके विकास की बड़ी योजना तैयार की है।

कंपनी के ईवी इकोसिस्टम में शोरूम, सर्विस सेंटर, डिलीवरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन, लॉजिस्टिक्स हब और कंपनी के ऑफिस शामिल हैं। मुंबई में टेस्ला ने प्रमुख क्षेत्रों जैसे लोअर परेल, बीकेसी, नवी मुंबई और ठाणे में चार प्रमुख चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण का ऐलान किया है। इसमें 16 सुपरचार्जर और 16 डेस्टिनेशन चार्जर होंगे।

टेस्ला ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उसके व्यापक मिशन का सिर्फ एक हिस्सा है। कंपनी का असली लक्ष्य एक सस्टेनेबल इकोसिस्टम बनाना है। कंपनी ने बताया कि दुनिया भर के 55 देशों में 80 लाख से ज्यादा टेस्ला वाहन वितरित किए जा चुके हैं और सिर्फ 2024 में ही ओवर-द-एयर (ओटीए) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 250 से ज्यादा नए फीचर जोड़े गए हैं।

कंपनी समय के साथ कारों को और स्मार्ट बनाने के लिए ऐसे अपडेट जारी रखने की योजना बना रही है। कंपनी पहले से ही दुनिया भर में 70,000 से ज्यादा सुपरचार्जर के साथ 7,000 से ज्यादा सुपरचार्जिंग स्टेशन संचालित करती है। भारत के रोजगार बाजार को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, टेस्ला ने पुष्टि की कि वह पूरी तरह से स्थानीय प्रतिभाओं पर निर्भर रहेगी। उसने कहा, "देश में कंपनी के संचालन का नेतृत्व करने के लिए भारतीय नागरिकों को नियुक्त किया जाएगा, जिससे एक वैश्विक ब्रांड के लिए घरेलू नेतृत्व सुनिश्चित होगा।"

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article