ऑटो न्यूज़

भारत में लॉन्च हुई Tesla Model Y: कीमत-रेंज और टॉप स्पीड तक, यहां जानें कितनी पावरफुल है एलन मस्क की EV

Tesla Model Y Launched In India: Tesla Model Y का Rear-Wheel-Drive वेरिएंट फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की WLTP (वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीजर) सर्टिफाइड रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है।

Image

Tesla Model Y के Long Range वेरिएंट में 622 किलोमीटर की रेंज मिलती है। (फोटो साभार-Tesla)

Tesla Model Y Launched In India: टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी पहली कार मॉडल Y (Tesla Model Y) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो वेरिएंट- रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज रियर-व्हील-ड्राइव में उपलब्ध है। Tesla Model Y में दमदार रेंज, हाई स्पीड और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही से होगी। यहां हम इस एसयूवी की कीमत और फीचर्स से लेकर इसकी टॉप स्पीड और रेंज की जानकारी दे रहे हैं।

भारत में कितनी होगी कीमत

भारत में RWD की एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये और लॉन्ग रेंज RWD की 67.89 लाख रुपये है। इसके लिए 22,220 रुपये की टोकन राशि के साथ बुकिंग शुरू हो गई है। डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। खरीदार छह रंगों में से अपनी पसंद की कार चुन सकेंगे। इसके अलावा टेस्ला का फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) पैकेज भारत में 6 लाख रुपये की अतिरिक्त कीमत पर भी उपलब्ध है।

ऑन-रोड प्राइस: शहर के हिसाब से

  • Tesla Model Y की ऑन-रोड कीमत शहरों के हिसाब से इस प्रकार है
  • दिल्ली: RWD ₹61.06 लाख, लॉन्ग रेंज RWD ₹69.07 लाख
  • मुंबई: RWD ₹61.07 लाख, लॉन्ग रेंज RWD ₹69.07 लाख
  • गुरुग्राम: RWD ₹66.76 लाख, लॉन्ग रेंज RWD ₹75.61 लाख

कलर ऑप्शन और एक्स्ट्रा चार्ज

  • Tesla Model Y में 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं। Stealth Grey कलर फ्री है, बाकी रंगों पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा:
  • पीयर व्हाइट, डायमंड ब्लैक: ₹95,000
  • ग्लेशियर ब्लू: ₹1.25 लाख
  • क्विक सिल्वर, अल्ट्रा रेड: ₹1.85 लाख

परफॉर्मेंस-रेंज और टॉप स्पीड

परफॉर्मेंस की बात करें तो Tesla Model Y का Rear-Wheel-Drive वेरिएंट फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की WLTP (वर्ल्डवाइड हार्मोनाइज्ड लाइट व्हीकल्स टेस्ट प्रोसीजर) सर्टिफाइड रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 5.9 सेकंड में पकड़ लेती है।

Long Range वेरिएंट में यह रेंज बढ़कर 622 किलोमीटर तक हो जाती है, लेकिन टॉप स्पीड वही 201 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। हालांकि, इसमें 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 5.6 सेकंड में हासिल हो जाती है, जो इसे थोड़ा और तेज बनाता है।

Tesla Model Y में कंपनी की एडवांस Full Self-Driving (FSD) टेक्नोलॉजी का विकल्प भी मिलेगा। भारत में पहली बार FSD फीचर आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत ₹6 लाख अलग से रखी गई है। इस तकनीक के जरिए गाड़ी खुद-ब-खुद लेन बदल सकती है, पार्किंग कर सकती है और ट्रैफिक सिग्नल्स पर खुद ही रुकने जैसे फीचर्स देती है, जिससे ड्राइविंग और भी सेफ और स्मार्ट हो जाती है।

कैसा है इंटीरियर

Tesla Model Y के इंटीरियर में बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम और 15 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। सेफ्टी के लिए ऑटोपायलट, एडवांस क्रैश प्रोटेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं चार्जिंग के लिए Tesla का Supercharger नेटवर्क और होम चार्जिंग सपोर्ट दोनों ही उपलब्ध रहेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article