ऑटो न्यूज़

2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा मॉडर्न और ट्रेंडी लुक के साथ आया स्कूटर

एक नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को चेक कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्कूटर को स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है।

Image

2026 Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid

Yamaha ने युवाओं ने के लिए अपने पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को नए डिजाइन अपडेट के साथ पेश कर दिया है। यह बदलाव खासतौर पर स्टाइल को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर किया गया है। नए Fascino का लुक अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और ट्रेंडी हो गया है। अगर आप भी एक नया स्कूटर खरदने का प्लान बना रहे हैं तो Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को चेक किया जा सकता है।

कितनी है कीमत

कीमत की बात करें तो स्कूटर की शुरुआती कीमत 76,500 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। Fascino S वेरिएंट की कीमत 95,200 रुपये तक जाती है, जबकि Disc और Drum वेरिएंट क्रमशः 88,000 और 76,500 रुपये में उपलब्ध हैं।

VariantStarting Price (रुपये)
Fascino S95,200 रुपये
Fascino Disc88,000 रुपये
Fascino Drum76,500 रुपये

अलग-अलग कलर ऑप्शन

Fascino के अलग-अलग वेरिएंट्स में ग्राहकों को कई आकर्षक कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। Fascino S वेरिएंट में Matte Grey और Matte Black जैसे प्रीमियम और क्लासी रंग दिए गए हैं, जो इसे एक सॉफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। वहीं Fascino Disc वेरिएंट में Cool Blue Metallic, Metallic Light Green और Dark Matte Blue जैसे ट्रेंडी और यूथफुल कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो खासतौर पर युवा ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा Fascino Drum वेरिएंट में Vivid Red, Metallic Black और Metallic White जैसे ब्राइट और एवरग्रीन रंग उपलब्ध हैं, जो हर तरह के ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं।

स्कूटर का रियर डिजाइन

इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव स्कूटर के रियर डिजाइन में देखने को मिलता है। नए टेल सेक्शन को पूरी तरह से री-डिजाइन किया गया है, जिसमें नई टेललाइट, फ्लैशर्स और खास V-आइकॉनिक डिजाइन शामिल है। इससे स्कूटर का पिछला हिस्सा ज्यादा प्रीमियम और बैलेंस्ड दिखाई देता है। साथ ही, इसकी लंबाई को थोड़ा कम किया गया है, जिससे यह ज्यादा एगाइल और शहर की ट्रैफिक में चलाने में आसान हो गया है। कंपनी के अनुसार, ये सभी डिजाइन बदलाव भारत में Yamaha की R&D टीम द्वारा तैयार किए गए हैं और ये ग्राहकों के फीडबैक पर आधारित हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

अगर इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Fascino 125 Fi Hybrid में 125cc का Blue Core Hybrid इंजन दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें Smart Motor Generator (SMG), Silent Start, Stop & Start System (SSS) और Enhanced Power Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो बेहतर एक्सीलरेशन और फ्यूल एफिशिएंसी सुनिश्चित करते हैं।

फीचर्स भी दमदार

फीचर्स की बात करें तो इसमें 21 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी जैसे कई उपयोगी फीचर्स शामिल हैं। इसके प्रीमियम वेरिएंट Fascino S में कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और Answer Back जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article