Motohaus इंडिया ने अपने नए स्कूटर VLF Mobster को बारत में लॉन्च कर दिया है। VLF Mobster की लॉन्चिंग प्राइस 1.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है, हालांकि यह कीमत पहले 2,500 ग्राहकों के लिए ही है। उसके बाद कीमत में इजाफा हो सकता है। यह कंपनी का पहला स्कूटर है जो कि मेड इन इंडिया है। VLF Mobster का लुक स्पोर्टी है। सबसे खास बात यह है कि VLF Mobster को सिर्फ 999 रुपये में बुक किया जा सकता है।
VLF Mobster डिजाइन
VLF Mobster के साथ स्पोर्टी डिजाइन मिलती है। इसमें ट्वीन हेडलैंप है जो कि फ्रंट एप्रन पर है और यही लुक इसे अलग बनाता है। इसमें सिंगल पीस सीट और मस्कुलर साइड पैनल दिया गया है। एडवेंचर लुक को और मजबूत करने के लिए इसमें ब्रेक लीवर डिफेंडर दिए गए हैं।
इसमें स्ट्रीट बाइक-स्टाइल का चौड़ा हैंडलबार लगाया गया है। खास बात यह है कि इसमें 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। VLF Mobster को कई सारे कलर्स में पेश किया गया है जिनमें Crimson Override, Glostlight, Ash Circuit और Neon Venom शामिल हैं।
VLF Mobster के फीचर्स
इस स्कूटर में फीचर्स की भरमार है। इसमें 5-इंच का फुली डिजिटल TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो मोबाइल स्क्रीन मिररिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और 12W USB सपोर्ट मौजूद है, जो लंबी यात्राओं में बेहद उपयोगी साबित होगा।
सुरक्षा के लिहाज से इसमें स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल है। इसके अलावा, लाइव डैशकैम फंक्शन और नेविगेशन सपोर्ट इसे भारतीय सड़कों के लिए एक परफेक्ट स्कूटर बनाते हैं। कीलेस इग्निशन की सुविधा भी इसे आधुनिक और स्मार्ट स्कूटर के रूप में पेश करती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो VLF Mobster भारतीय बाजार में 125cc लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आएगा, जो 12 bhp पावर और 11.7 Nm टॉर्क देगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका 180cc इंजन वेरिएंट भी उपलब्ध है, जो 18 bhp पावर और 15.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
इसकी टॉप स्पीड और तेज एक्सेलेरेशन इसे भारतीय स्कूटर सेगमेंट में सबसे दमदार और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड मॉडल बनाते हैं। VLF Mobster अपने स्पोर्टी लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल इंजन के साथ युवाओं और परफॉर्मेंस प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प साबित होने जा रहा है।
