ऑटो न्यूज़

GST 2.0: आज से 7,254 रु. सस्ती हो गई Hero Super Splendor XTEC, जानें सभी मॉडल की कीमत

Hero Bike Price Cut After GST: सबसे ज्यादा कटौती Hero Karizma 210 पर हुई है, जिसकी कीमत 15,743 रुपये घटाई गई है। इसके बाद Xpulse 210 पर 14,516 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, सबसे कम कटौती HF Deluxe पर हुई है, जिसकी कीमत 5,805 रुपये घटाई गई है।

Image

Hero bike price cut after gst full list/Photo-Hero

भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने सरकार द्वारा हाल ही में घोषित GST टैक्स स्लैब में संशोधन के बाद अपनी गाड़ियों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह ग्राहकों को टैक्स में मिली पूरी छूट का लाभ 22 सितंबर से देना शुरू करेगी। आज यानी 22 सितंबर से हीरो की सभी गाड़ियों पर जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं।

बता दें कि नई GST दरों के अनुसार, 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक पर 18% टैक्स और 350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक पर 40% टैक्स लगाया गया है। इसके चलते Hero MotoCorp के पूरे टू-व्हीलर पोर्टफोलियो पर कीमतों में कमी की गई है।

सबसे ज्यादा कटौती Hero Karizma 210 पर हुई है, जिसकी कीमत 15,743 रुपये घटाई गई है। इसके बाद Xpulse 210 पर 14,516 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, सबसे कम कटौती HF Deluxe पर हुई है, जिसकी कीमत 5,805 रुपये घटाई गई है।

मॉडल का नामकीमत में कटौती (₹ तक)
Hero Destini 125₹ 7,197
Hero Glamour X₹ 7,813
Hero HF Deluxe₹ 5,805
Hero Karizma 210₹ 15,743
Hero Passion+₹ 6,500
Hero Pleasure+₹ 6,417
Hero Splendor+₹ 6,820
Hero Super Splendor XTEC₹ 7,254
Hero Xoom 110₹ 6,597
Hero Xoom 125₹ 7,291
Hero Xoom 160₹ 11,602
Hero Xpulse 210₹ 14,516
Hero Xtreme 125R₹ 8,010
Hero Xtreme 160R 4V₹ 10,985
Hero Xtreme 250R₹ 14,055

Hero MotoCorp के CEO विक्रम कसबेकर ने कहा, “हम सरकार के GST 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं, जो खपत बढ़ाएंगे, GDP विकास को सशक्त करेंगे और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे ले जाएंगे। भारत के आधे से अधिक घरों में दैनिक जरूरतों के लिए टू-व्हीलर का उपयोग होता है, ऐसे में यह सुधार बेहद अहम है। त्योहारों के मौसम से पहले यह पहल टू-व्हीलर्स को और अधिक किफायती और सुलभ बनाएगी तथा मांग को बढ़ावा देगी। ग्राहकों तक पूरा लाभ पहुंचाकर, Hero MotoCorp ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को और मजबूत कर रहा है।”

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article