एजुकेशन

JEE Main 2027 Session 1 Registration की अंतिम तिथि करीब, अप्लाई करने के लिए 7 दिन का समय बाकी, ऐसे करें आवेदन

JEE Main 2027 Session 1 Registration: जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि करीब आ गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि उनके पास केवल 7 दिन का समय बाकी है। छात्रों को सलाह है कि तुरंत अप्लाई करें।

Image

JEE Main 2027 Registration (Photo -AI/Newsroom Verified)

JEE Main 2027 Session 1 Registration: देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) 2027 के पहले सत्र (Session 1) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी गति के साथ चल रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर के लाखों छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 7,86,687 उम्मीदवारों ने अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं, जिनमें से 5,94,259 छात्रों ने अपनी आवेदन फीस का भुगतान भी पूरा कर लिया है। यदि आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो आपके पास 22 नवंबर 2026 तक का मौका है। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आप समय रहते अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन के आसान चरणों, जरूरी तारीखों और परीक्षा से जुड़ी अन्य अहम जानकारियों को विस्तार से समझते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SHRESHTA NETS 2027 Registration शुरू, 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका

जेईई मेन 2027 के लिए करें आवेदन

यदि आप जेईई मेन 2027 सेशन-1 के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए चार आसान चरणों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें -

स्टेप 1 - जेईई मेन 2027 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए जेईई मेन 2027 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - रजिस्ट्रेशन पेज पर मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन बनाएं।

स्टेप 4 - अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

स्टेप 6 - अब आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7 - आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट लें।

महत्वपूर्ण संपर्क और सहायता विवरण

आवेदन प्रक्रिया के दौरान यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या सहायता की आवश्यकता हो, तो उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं -

आधिकारिक वेबसाइटjeemain.nta.nic.in या nta.ac.in
ईमेल आईडीjeemain@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर011-40759000/1800-180-4747
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 'I am faffing' अंग्रेजी फ्रेज का क्या अर्थ है? कैसे करें इस्तेमाल

परीक्षा की तैयारी और सफलता के लिए जरूरी टिप्स

अंतिम दिनों में सर्वर पर भारी ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए 22 नवंबर 2026 की समय सीमा से काफी पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। जेईई मेन में सफलता हासिल करने के लिए ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के एनसीईआरटी कोर्स को मजबूत करना सबसे प्रभावी रणनीति मानी जाती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह नियमित रूप से मॉक टेस्ट हल करें, जिससे टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article