ऑटो न्यूज़

इस इलेक्ट्रिक बाइक पर अटक जाएगा आपका दिल, रफ्तार और रेंज दोनों में कमाल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 24, 2022, 02:17 PM IST

अल्ट्रावॉयलेट ने भारत में एफ77 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर दी है जो दिखने में खूबसूरत है. पावर और रेंज के मामले में भी ये जोरदार बाइक है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.8 लाख रुपये रखी है.

Image

इस ई-बाइक के टॉप मॉडल का नाम एफ77 रेकन है जिसे सिंगल चार्ज में 307 किमी तक चलाया जा सकता है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अल्ट्रावॉयलेट ने लॉन्च की F77
  • दिखने में खूबसूरत है नई बाइक
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.8 लाख

Ultraviolette F77 Electric Bike India launch: बेंगलुरु आधारित स्टार्टअप अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव ने भारत में अपनी दमदार इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एफ77 लॉन्च कर दी है. नई अल्ट्रावॉयलेट एफ77 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3.8 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 4.55 लाख रुपये तक जाती है. इस ई-बाइक के टॉप मॉडल का नाम एफ77 रेकन है जिसे सिंगल चार्ज में 307 किमी तक चलाया जा सकता है. कंपनी ने ये इलेक्ट्रिक बाइक तीन ट्रिम्स - शेडो, लाइटनिंग और लेजर में पेश की है.

2016 से तैयार की जा रही ई-बाइक

2016 से कंपनी एफ77 पर काम कर रही है और 2019 में पहली बार इसे पेश किया गया था. करीब 6 साल तक काम करने के बाद आखिरकार इसे मार्केट में पेश किया गया है. ये बाइक फाइटर जेट से प्रेरित है और इसीलिए पैना डिजाइन और शानदार स्टाइल इसे मिला है. दिखने में ये काफी खूबसूरत है और नई एफ77 बहुत साफ सुथरे तरीके से तैयार की गई है.

7 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्पीड

एफ77 को बीएलडीसी ड्रायरेक्ट ड्राइव मोटर दी गई है जो 40.2 बीएचपी ताकत और 100 एनएम पीक टॉर्क बनाती है. सिर्फ 2.8 सेकंड में ये 0-60 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसे 0-100 किमी/घंटा स्पीड पकड़ने में 7 सेकंड लगते हैं. इसकी टॉप स्पीड 147 किमी/घंटा है. बाइक के साथ तीन राइडिंग मोड्स मिले हैं जिनमें ग्लाइट, कॉम्बैट और बेलिस्टिक आते हैं.

कितनी दमदार है बैटरी और रेंज

अल्ट्रावॉयलेट एफ77 के साथ 10.5 किलोवाट-आर फिक्स्ड बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 307 किमी तक रेंज बाइक को देता है. ये भारत में अब तक किसी भी टू-व्हीलर में दिया गया सबसे बड़ा बैटरी पैक है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक में लगी बैटरी पर 8 साल की वारंटी दी है. अगले हिस्से में यूएसडी फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन लगाए गए हैं, वहीं अगला और पिछला पहिया क्रमशः 320 मिमी और 230 मिमी डिस्क ब्रेक्स के साथ आया है. इस ब्रेकिंग सिस्टम को डुअल-चैनल एबीएस मिला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article