ऑटो न्यूज़

Uber ने इस सर्विस का किया विस्तारः अब छह और शहरों में मिलेगी, जानिए क्या होगा लाभ?

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 07:56 PM IST

उबर भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा, ‘‘रिजर्व के साथ उपभोक्ता निश्चितंता के साथ कैब बुक कर सकेंगे। इसके अलावा उबर के चालकों के पास भी पहले से बुकिंग वाली राइड या मांग पर कैब की सुविधा, दोनों में से चुनने का विकल्प होगा।’’

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

मोबाइल ऐप आधारित कैब (टैक्सी) सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी उबर (Uber) के कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इंडिया में अपनी एक सेवा का विस्तार किया है, जो कि छह और शहरों में मिलेगी।

उबर की तरफ से 30 मिनट से लेकर 90 दिन पहले ‘राइड’ बुक करने की ‘रिजर्व’ सुविधा का विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों के पास अपनी यात्रा से पहले ही कैब बुक करने का ऑप्शन रहेगा।

उबर के बयान के अनुसार, 'उबर रिजर्व' अब कैश पेमेंट के लिए उपलब्ध होगा। उबर ने छह नए शहरों- कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में ‘रिजर्व’ सेवा का विस्तार किया है।

कंपनी के स्टेंटमेंट में यह भी कहा गया, ‘‘रिजर्व अब उबर ऐप के ताजा संस्करण में एक नया विकल्प दिखाई देगा और यह उबर प्रीमियर, उबर इंटरसिटी, उबर रेंटल और उबर एक्सएल पर उपलब्ध है।’’

यही नहीं, यह सर्विस अब देश के 13 शहरों - मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, कोच्चि, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और गुवाहाटी में मौजूद है।

उबर भारत और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा, ‘‘रिजर्व के साथ उपभोक्ता निश्चितंता के साथ कैब बुक कर सकेंगे। इसके अलावा उबर के चालकों के पास भी पहले से बुकिंग वाली राइड या मांग पर कैब की सुविधा, दोनों में से चुनने का विकल्प होगा।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article