Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Edition: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर अपनी अर्बन क्रूजर हायराइडर एसयूवी रेंज का विस्तार करते हुए नई ‘एयरो एडिशन’ लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है, जिसमें डिजाइन से जुड़ी कुछ झलक दिखाई गई है, हालांकि सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह एडिशन जल्द ही बाजार में पेश किया जाएगा। इसमें बाहरी लुक और केबिन में मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे।
एक्सटीरियर डिजाइन
टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर एयरो एडिशन को ब्लैक पेंट स्कीम के साथ लाया जाएगा, जो कि कंपनी की हाइलक्स एडिशन से मेल खाती है। भले ही तस्वीरों में ज्यादा डिटेल न दिखी हो, लेकिन माना जा रहा है कि स्टैंडर्ड मॉडल से इसे अलग दिखाने के लिए कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स शामिल किए जाएंगे।
इंटीरियर अपडेट
एक्सटीरियर की तरह ही इसके केबिन में भी ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री मिलने की संभावना है। साथ ही, डैशबोर्ड और अन्य जगहों पर एडिशन-स्पेसिफिक बैज और इंसर्ट्स दिए जा सकते हैं। फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड वर्जन के टॉप-एंड ‘V’ ट्रिम वाले फीचर्स ही मिलेंगे, जैसे – 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, पावर-एडजस्टेबल सीट, TPMS, छह एयरबैग और अन्य प्रीमियम सुविधाएं।
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल रूप से यह एसयूवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही होगी। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे CNG और हाइब्रिड तकनीक के साथ भी पेश किया जाएगा। पेट्रोल और CNG वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद रहेगा।
हाइब्रिड वेरिएंट में इंजन को e-Drive ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा गया है। यह वर्जन 91 बीएचपी की पावर और 141 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, कंपनी ने हायराइडर के एडल-वील-ड्राइव (AWD) वेरिएंट में पहले वाले 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की जगह अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (6AT) शामिल किया है।
