शहर

पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, एक को बचाया, तीन अब भी लापता

चारों युवक छठ पर्व के दौरान गंगा में स्नान करने या अर्घ्य देने के लिए मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव की कोशिश शुरू कर दी।

Image

पटना में छठ घाट पर बड़ा हादसा।(फोटो- PTI)

जहां पूरे देश में छठ महापर्व की धूम है, वहीं पटना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां छठ महापर्व के दौरान दीदारगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट पर गंगा नदी में चार युवक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन अन्य का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

हादसे के बारे मिली जानकारी के मुताबिक, चारों युवक छठ पर्व के दौरान गंगा में स्नान करने या अर्घ्य देने के लिए मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाव की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय गोताखोरों की तत्परता से एक युवक को बचा लिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

लापता युवकों की तलाश में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन लापता युवकों की तलाश के लिए SDRF की विशेष टीम और पेशेवर गोताखोरों को गंगा नदी में उतारा गया है। नदी में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल तीनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन की टीमें उन्हें तलाशने में जुटी हैं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद लोगों में चिंता और मातम का माहौल है।
Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article