ऑटो न्यूज़

Toyota को क्यों रिकॉल करनी पड़ी अपनी ये कार , क्या है पूरा मामला?

भारत में टोयोटा की कारों को काफी पसंद किया जाता है। भारतीय कार मार्केट में हैचबैक से लेकर SUVs तक में टोयोटा ने अपनी धाक जमाई है। अब हाल ही में टोयोटा को अपनी कार की 2300 यूनिट्स वापस मंगवानी पड़ी हैं। आइये आपको बताते हैं टोयोटा को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा और कंपनी ने कौन सी कारों को वापस मंगवाया है।

Image

टोयोटा को क्यों वापस मंगवानी पड़ी अपनी कार की 2300 यूनिट्स?

Photo : BCCL

Toyota Recalls 2300 Units Of Cars: जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हैचबैक हो या फिर SUV सेगमेंट ही क्यों न हो, भारत के हर सेगमेंट में टोयोटा की कारों ने अपनी धाक जमाई है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को अपनी हैचबैक कार ग्लान्जा की 2300 यूनिट्स को वापस मंगवाना पड़ा है। इससे पहले 31 जुलाई 2020 में भी कंपनी ने ग्लान्जा की कुछ यूनिट्स को वापस मंगवाया था। कंपनी का कहना है कि 2020 में वापस मंगवाई गई कारों के कैम्पेन के तहत ही इस बार भी 2300 यूनिट्स को वापस मंगवाना पड़ा है।

क्यों मंगवानी पड़ी वापस?टोयोटा ने 2 अप्रैल से 6 अक्टूबर 2019 के बीच बनाई गई ग्लान्जा कारों की यूनिट्स को वापस मंगवाया है। माना जा रहा है कि इन कारों की फ्यूल पंप मोटर में दिक्कत है और इसकी वजह से ही कारों की 2305 यूनिट्स को वापस मंगवाया गया है। कंपनी का कहना है कि कार की फ्यूल पंप मोटर में दिक्कत है जिसकी वजह से इंजन ठप पड़ सकता है। इसीलिए कंपनी द्वारा कारों की यूनिट्स को वापस मंगवाया जा रहा है ताकि दिक्कत की पहचान करके उसे सुलझाया जा सके।

मारुती ने भी वापस मंगवाई थी कारेंइससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने भी अपनी हैचबैक बलेनो की 16000 यूनिट्स को वापस मंगवाया था। ग्लान्जा और बलेनो दोनों ही कारों में सामान इंजन का इस्तेमाल होता है। दोनों ही कारों को मारुती सुजुकी बनाती है। टोयोटा की कहना है कि कंपनी खुद प्रभावित कारों के कस्टमर्स से बातचीत करेगी और रिकॉल कैम्पेन के तहत कारों की यूनिट्स को वापस मंगवाया जाएगा। आपको बता दें कि इस कैम्पेन के तहत वापस मंगवाई गई कारों के लिए कंपनी किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article