ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki Baleno Facelift खरीदने का बना रहे प्लान, पहले चेक कर लें Accessories के दाम

Maruti Suzuki Baleno Accessories: अगर आप भी Maruti Suzuki Baleno Facelift खरीदने की तैयारी में हैं तो एक्सेसरीज के लिए पहले से ही बजट बना लेना चाहिए। कंपनी ने बलेनो की एक्सेसरीज की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है।

Image

Maruti Suzuki Baleno Facelift की एक्सेसरीज

Maruti Suzuki Baleno Accessories: अगर आप भी नई Baleno facelift खरीदने की तैयार कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बलेनो की एक्सेसरीज की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 30 से ज्यादा एक्सटीरियर और इंटीरियर एक्सेसरीज शामिल हैं। एक्सेसरीज की कीमत की बात करें तो यह 253 रुपये से शुरू होकर 23,490 रुपये तक जाती हैं। आइए जल्दी से Baleno facelift की एक्सेसरीज की कीमत पर एक नजर डाल लें-

एक्सटीरियर के लिए एक्सेसरीज

Baleno के एक्सटीरियर को ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक एक्सेसरीज उपलब्ध हैं। फ्रंट बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर की कीमत 590 रुपये है, जबकि अपर ग्रिल गार्निश 1,390 रुपये में मिलता है। फ्रंट बंपर गार्निश 890-990 रुपये और फॉग लैंप गार्निश 420-590 रुपये में उपलब्ध है। बॉडी साइड मोल्डिंग की कीमत 1,650 रुपये और ब्लैक डोर गार्निश 2,023 रुपये है। फ्रंट और रियर मड फ्लैप सेट 728 रुपये से शुरू होकर 1,742 रुपये तक है। वहीं फ्रंट स्किड प्लेट की कीमत 2,290 रुपये तक जाती है।

Sigma और Delta वेरिएंट के लिए एक्सेसरीज

Sigma और Delta वेरिएंट के लिए फॉग लैंप किट 5,990 रुपये और Zeta के लिए 7,990 रुपये में उपलब्ध है। मैट कार बॉडी कवर 1,540 रुपये, ट्रंक सिल गार्ड 1,390 रुपये और विंडो सनशेड 1,052 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लोर मैट की कीमत 3,613 रुपये से 5,079 रुपये तक है।

टेक्नोलॉजी से जुड़े एक्सेसरीज

टेक्नोलॉजी से जुड़े एक्सेसरीज में 9-इंच वायरलेस मल्टीमीडिया स्टीरियो सबसे महंगा विकल्प है, जिसकी कीमत 23,490 रुपये है। इसके अलावा 6.2-इंच Pioneer मल्टीमीडिया स्टीरियो 12,804 रुपये में मिलता है। फ्रंट और रियर डैशकैम की कीमत 13,490 रुपये है। JBL कोएक्सियल स्पीकर 2,936-3,355 रुपये और Pioneer स्पीकर 2,890 रुपये में उपलब्ध है।

इंटीरियर के लिए एक्सेसरीज

इंटीरियर के लिए डोर एम्बिएंट लाइटिंग 4,790 रुपये, डोर सिल गार्ड के साथ एम्बिएंट लाइटिंग 6,990 रुपये और रियर व्यू कैमरा 6,990 रुपये में मिलता है। स्टीयरिंग कवर की कीमत सिर्फ 253 रुपये से शुरू होती है। टायर एयर इंफ्लेटर 2,490 रुपये, कार एयर प्यूरीफायर 3,990 रुपये और डिजिटल एयर क्वालिटी इंडेक्स मीटर 5,290 रुपये में उपलब्ध है।

इसके अलावा मारुति सुजुकी बेसिक Nexa Kit भी देती है, जिसकी कीमत 3,493 रुपये से 3,862 रुपये तक है। इसमें सीट कुशन, स्टीयरिंग कवर, एयर फ्रेशनर और 12V चार्जर जैसे सामान शामिल हैं। Baleno facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल के लिए 6.10 लाख रुपये और CNG के लिए 7.92 लाख रुपये है।

एक्सेसरीकीमत
फ्रंट बंपर कॉर्नर प्रोटेक्टर₹590
अपर ग्रिल गार्निश₹1,390
फ्रंट बंपर गार्निश₹890–990
बॉडी साइड मोल्डिंग₹1,650
फॉग लैंप किट₹5,990–7,990
कार बॉडी कवर₹1,540
प्रीमियम फ्लोर मैट₹5,079
विंडो सनशेड₹1,052
डोर एम्बिएंट लाइटिंग₹4,790
रियर व्यू कैमरा₹6,990
9-इंच वायरलेस स्टीरियो₹23,490
6.2-इंच Pioneer स्टीरियो₹12,804
फ्रंट-रियर डैशकैम₹13,490
टायर एयर इंफ्लेटर₹2,490
कार एयर प्यूरीफायर₹3,990
डिजिटल एयर क्वालिटी मीटर₹5,290
स्टीयरिंग कवर₹253
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article