शहर

गाजियाबाद के खोड़ा में सनसनी! मां-बेटी के शव फंदे से लटके मिले, पति के घर पहुंचने पर हुआ खुलासा

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मां-बेटी के शव घर में लटके मिले। पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मां-बेटी के शव घर में लटके मिले। पति के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी पांच साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शंकर विहार इलाके में किराये के मकान में रहने वाले अनिरुद्ध उर्फ सोनू की पत्नी और पांच साल की बेटी की मौत हुई है। अनिरुद्ध जब घर पहुंचा तो दोनों के शव लटके हुए मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

'पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है'

सूचना मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। गाजियाबाद में मां-बेटी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जानकारी दी है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अनिरुद्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अनिरुद्ध मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी उन्नाव की रहने वाली थी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article