ऑटो न्यूज़

Tata Aeris भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 5.29 लाख

Tata Aeris Launch: टाटा मोटर्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Tata Aeris को लॉन्च कर दिया है। इस कार को कंपनी ने 5.29 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है।

Image

भारत में लॉन्च हुई Tata Aeris (Photo: Tata Cars)

Tata Aeris Launch: Tata Aeris भारत में लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इस नई कॉम्पैक्ट सेडान को टिगोर के अपडेटेड और नए अवतार के तौर पर पेश किया है। लॉन्च से पहले ही कार को डीलरशिप पर देखा गया था और अब इसकी कीमत, वेरिएंट और फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। आइए जल्दी से टाटा की इस कार की सभी डिटेल्स पर एक नजर डाल लें-

कीमत

Tata Aeris को कंपनी ने 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर लॉन्च किया है-

Tata Aeris

Tata Aeris भारत में लॉन्च (Photo: Youtube/TATA Cars)

वेरिएंटपेट्रोल MTiCNG MT
Smart5.29 लाख रुपये6.29 लाख रुपये
Pure6.14 लाख रुपये7.14 लाख रुपये
Pure+6.74 लाख रुपये7.74 लाख रुपये
Creative7.49 लाख रुपये8.49 लाख रुपये
Accomplished8.19 लाख रुपये9.19 लाख रुपये

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Tata Aeris में टिगोर के मुकाबले कई विजुअल बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट और रियर हिस्से को नया लुक दिया गया है। इसमें नए डिजाइन की लाइटिंग और अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। रियर में भी नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जिससे कार को पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक मिलता है। कार के लोअर वेरिएंट में व्हील कवर के साथ अलग टेल-लैंप डिजाइन भी देखा गया है। कार के इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट किया गया है। कार में बेज और ग्रे थीम वाला केबिन दिया गया है। इसमें 10.24-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। डैशबोर्ड पर वायरलेस चार्जिंग ट्रे भी मिलती है, जिसमें दो फोन रखने की जगह है।

इंजन

Tata Aeris में Tigor वाला ही 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 84bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है, जबकि AMT वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं। इंजन के आउटपुट में पिछले मॉडल की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा Aeris का फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी जारी रखा गया है, जिसमें डुअल-सिलेंडर सेटअप के साथ यही 1.2-लीटर इंजन 73bhp की पावर और 96.5Nm का टॉर्क देता है। खास बात यह है कि CNG वेरिएंट को भी 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स और पैडल शिफ्टर्स के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।

फीचर्स

कार के फीचर्स की बात करें तो इनमें क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, इंटीग्रेटेड डैशकैम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसके अलावा, रियर एसी वेंट्स, Type-C USB पोर्ट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, पुश-बटन स्टार्ट और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री भी मिलती है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में पारंपरिक गियर लीवर की जगह रोटरी ड्राइव सेलेक्टर दिया गया है। सुरक्षा के लिए Tata Aeris में सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग दिए गए हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article