क्रिकेट

18 रन और...विंडीज के खिलाफ इतिहास की दहलीज पर रोहित और विराट की जोड़ी

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। दोनों के बीच पहले वनडे में 18 रन की साझेदारी होते ही RO-KO की वनडे क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड बुक्स में एक साथ एंट्री हो जाएगी।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)

तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर, 2026 को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में होने जा रहा है। टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुकी विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी टीम इंडिया की जर्मी में धमाल मचाती नजर आएगी। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम हो सकता है। दोनों ने एक साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेली है और वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों की जोड़ी एक ऐसे मुकाम पर आ पहुंची है इस फॉर्मेट में और कोई जोड़ी इससे पहले नहीं पहुंच सकी। इसके लिए दोनों को महज 18 रन एक साथ बल्लेबाजी करके बनाने हैं।

विंडीज के खिलाफ पहली एक हजारी जोड़ी

विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 18 रन की साझेदारी करते ही इतिहास रच देगी। वनडे क्रिकेट इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक हजार से रन जोड़ने वाली यह पहली जोड़ी बन जाएगी। दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 मैच की 15 पारी में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए 70.14 के औसत से 982 रन जोड़े हैं। इसमें 4 शतकीय और दो अर्धशतकीय साझेदारी शामिल हैं। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक 246 रन की साझेदारी की है।

और रिकॉर्ड भी होंगे दोनों के निशाने पर

विराट और रोहित के लिए ये मुकाबला ऐसे भी अन्य कई मामलों में अहम होगा। रोहित वनडे करियर में 200वीं बार पारी का आगाज करने उतरेंगे। विराट कोहली 59 रन की पारी खेलते ही वनडे क्रिकेट इतिहास में 15 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे और सबसे गति से इस मुकाम पर पहुंचने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं अगर रोहित शर्मा पहले वनडे में 105 रन की पारी खेलने में सफल हुए तो वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे तेज 12 हजारी बन जाएंगे। रोहित ने इससे पहले लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article