ऑटो न्यूज़

टोयोटा किर्लोसकर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम कर्लोसकर का निधन, हार्ट अटैक है वजह

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 30, 2022, 01:45 PM IST

Toyota Kirloskar Motor के वाइस प्रेसिडेंट विक्रम एस किर्लोसकर का निधन दिल का दौरा पड़ने से 29 नवंबर 2022 को हो गया है. विक्रम 64 वर्ष के थे और बुधवार को बेंगलुरु के हेबल श्मशान में दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Image

योटा किर्लोसकर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोसकर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विक्रम एस किर्लोसकर का निधन
  • 64 वर्ष की आयु में आया हार्ट अटैक
  • टोयोटा किर्लोसकर मोटर के थे VC

Vikram S Kirloskar Passed Away: भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बुरी खबर आई है. 64 वर्ष की उम्र में टोयोटा किर्लोसकर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोसकर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम टोयोटा किर्लोसकर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोसकर की मृत्यु से स्तब्ध हैं. उनका निधन 29 नवंबर 2022 को हुआ है. इस विषम परिस्थिति में हम सबसे निवेदन करते हैं कि मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें.”

बेंगलुरु में होंगे अंतिम दर्शन

विक्रम एस किर्लोसकर का अंतिम संस्कार बेंगलुरु में दोपहर 1 बजे से हेबल श्मशान पर किया जाएगा. टोयोटा किर्लोसकर मोटर जापान की नामी कंपनी टोयोटा मोटर कंपनी के साथ किर्लोसकर ग्रुप का जॉइंट वेंचर है. बता दें कि विक्रम किर्लोसकर 1888 से चले आ रहे किर्लोसकर ग्रुप को संभावले वाली इस परिवार की चौथी पीढ़ी थे औैर वो किर्लोसकर सिस्टम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे. उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से किया था.

बहुत जिम्मेदार व्यक्ति थे विक्रम

टोयोटा किर्लोसकर मोटर की जिम्मेदारी के अलावा विक्रम एस किर्लोसकर और भी कई पदों पर रह चुके थे. 2019-20 में उन्हें कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री का प्रेसिडेंट बनाया गया था, वहीं फिलहाल वो सीआईआई मैन्युफैक्चरिंग काउंसिल, सीआईआई ट्रेड फेयर के काउंसिल और हाइड्रोजन टास्क फोर्स के चेयरमैन बने हुए थे. इसके अलावा विक्रम किर्लोसकर रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी शामिल थे. विक्रम के परिवार में अब उनकी पत्नि गीतांजलि और बेटी मानसी रह गए हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article