अगर आपके ऑफिस और घर के बीच की दूरी भी अधिक है और आप एक ऐसी खरीदना चाह रहे हैं, जो आरामदायक होने के साथ-साथ बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट भी दे, तो डीजल ऑटोमैटिक SUV एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको 5 डीजल ऑटोमैटिक SUVs के बारे में बता रहे हैं, जो डेली ऑफिस कम्यूट के लिए बेहतरीन माना गया है।
Tata Nexon
Tata Nexon उन चुनिंदा सब-4 मीटर SUVs में शामिल है, जो डीजल-ऑटोमैटिक कॉम्बिनेशन के साथ आती हैं। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 113 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दमदार इंजन के साथ इसमें अच्छा फीचर पैकेज, विशाल केबिन और मजबूत सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 11.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसमें AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
Hyundai Venue
Hyundai Venue को वर्तमान समय की सबसे कम्यूटर-फ्रेंडली डीजल ऑटोमैटिक SUVs में गिना जाता है। जो लोग शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर आसानी से चलने वाली कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं, उनके लिए यह एक मजबूत विकल्प है। Hyundai ने हाल ही में इसके डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की उपलब्धता बढ़ाई है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 116 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसकी शुरुआती कीमत 11.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Kia Seltos
Kia Seltos आज भी बाजार में उपलब्ध सबसे संतुलित डीजल SUVs में से एक मानी जाती है। जो ग्राहक प्रीमियम केबिन, बेहतर फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं, उनके लिए यह एक आकर्षक विकल्प है। इसका 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन काफी रिफाइंड और रिस्पॉन्सिव है, जो शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर बेहतर प्रदर्शन करता है। आरामदायक सीटें और लंबी फीचर लिस्ट रोजाना के ऑफिस कम्यूट को अधिक सुविधाजनक बनाती हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपये है।
Mahindra XUV 7XO
Mahindra XUV 7XO उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो ज्यादा स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो ऑटोमैटिक वर्जन में 184 bhp तक की पावर और 450 Nm का टॉर्क पैदा करता है। अपने सेगमेंट में यह सबसे शक्तिशाली SUVs में से एक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.94 लाख रुपये है।
BMW X1
अगर बजट कोई समस्या नहीं है, तो BMW X1 भारत में उपलब्ध सबसे शानदार डीजल लग्जरी SUVs में से एक मानी जा सकती है। इसका प्रीमियम इंटीरियर, बेहतरीन राइड क्वालिटी और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव रोजाना के ऑफिस सफर को भी खास बना देता है। BMW X1 sDrive18d M Sport की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 52.90 लाख रुपये है।
