ऑटो न्यूज़

Tesla Model Y की भारत में डिलीवरी शुरू, देखें सभी वेरियंट की कीमत और जानें फीचर्स

Tesla Model Y: एलन मस्क ने भारत में टेस्ला मॉडल वाय की डिलीवरी शुरू कर दी है। बता दें कि 15 जुलाई 2925 को भारत में Tesla Model Y की लॉन्चिंग हुई थी और अब करीब दो महीने बाद डिलीवरी शुरू हुई है। Tesla Model Y की शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये है।

Image

Tesla Model Y/Photo-Tesla

एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी Tesla की कार Tesla Model Y की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है। Tesla Model Y को भारत में इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। भारत टेस्ला के स्टोर भी खुल चुके हैं। पहला स्टोर मुंबई में और दूसरा देश की राजधानी नई दिल्ली में है।

लॉन्चिंग के करीब दो महीने बाद कंपनी ने Tesla Model Y की डिलीवरी शुरू की है, हालांकि पिछले महीने कुछ खास लोगों को Tesla Model Y की डिलीवरी हुई है। कंपनी ने घोषणा की है कि नए Model Y के मालिकों को एक वॉल कनेक्टर मुफ्त में दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों को उनके पार्किंग स्पेस में सुविधाजनक तरीके से होम चार्जिंग की सुविधा मिल सकेगी।

भारत भर में ग्राहक टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर Model Y को ऑर्डर कर सकते हैं और मुंबई और दिल्ली स्थित Tesla Experience Centers में जाकर कार का अनुभव कर सकते हैं। ग्राहक अब टेस्ला की ऑनलाइन Model Y का टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। Model Y दो ट्रिम्स में उपलब्ध है- Rear-Wheel Drive और Long Range Rear-Wheel Drive, जो क्रमशः 500 किमी और 622 किमी (WLTP) रेंज प्रदान करते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 59.89 लाख रुपये रखी गई है।

फ्री वॉल कनेक्टर

सतत ऊर्जा की ओर बढ़ने के लिए टेस्ला हर नई खरीदी गई टेस्ला वाहन के साथ एक मुफ्त Wall Connector दे रहा है। यह वॉल कनेक्टर ग्राहकों के घरों या कार्यस्थलों पर इंस्टॉल किया जा सकता है। ग्राहक मुंबई और दिल्ली में स्थित Tesla Charging Stations पर भी अपनी कार चार्ज कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशनRear-Wheel Drive (RWD)Long Range Rear-Wheel Drive (LR)
रेंज (WLTP)500 किमी622 किमी
टॉप स्पीड201 किमी/घंटा201 किमी/घंटा
त्वरण (0-100 किमी/घंटा)5.9 सेकंड5.6 सेकंड
बेस प्राइस₹59,89,000₹67,89,000
ब्याज दर 8.7% – 11%8.7% – 11%
डिलीवरी शुरूशुरू हो चुका (RWD के लिए)2025Q4 (LR के लिए)
रिजर्वेशन शुल्क₹22,220₹22,220
एडमिन औऱ सर्विस शुल्क₹50,000₹50,000

मुंबई के One BKC में स्थित टेस्ला चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर्स (DC) और चार डेस्टिनेशन चार्जर्स (AC) हैं। वहीं दिल्ली के Aerocity में स्थित टेस्ला चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर्स (DC) और तीन डेस्टिनेशन चार्जर्स (AC) हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे उपयुक्त चार्जिंग विकल्प चुनने का मौका मिलता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article