HAVAL H9 SUV प्रीमियम और पावरफुल एसयूवी अपने दमदार लुक्स और एडवांस फीचर्स की वजह से लक्जरी ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में खास पहचान रखती है। आइए जानते हैं हावाल H9 की खूबियों और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।ये भी पढ़ें: HAVAL H9 SUV: 30 लाख की कार पर अभिषेक शर्मा को देना होगा 94 लाख का टैक्स, समझें पूरा गणित
HAVAL H9 SUV एक बड़े सेगमेंट की एसयूवी है जिसमें 2.0L टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 380 Nm टॉर्क पैदा करता है और इसके साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ZF ट्रांसमिशन मिलता है। यह एसयूवी ऑफ-रोड क्षमता और लक्जरी कम्फर्ट का बेहतरीन मेल है, जो कठिन रास्तों और शहर की सड़कों दोनों पर शानदार परफॉर्मेंस देती है।HAVAL H9 SUV: अभिषेक शर्मा को जो कार मिली है वो भारत में कब लॉन्च होगी, कीमत क्या होगी, फीचर्स क्या हैं, सब जानें
हावाल H9 का साइज भी इसे दमदार बनाता है। यह 4950 mm लंबी और 1976 mm चौड़ी है, जिससे यह रोड पर एक प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराती है। सुरक्षा के मामले में हावाल H9 काफी एडवांस फीचर्स के साथ आती है।
इसमें छह एयरबैग्स, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक जाम असिस्ट, 360-डिग्री व्यू कैमरा, ऑटो, ईको, स्पोर्ट, सैंड, स्नो, मड और 4L मोड जैसे मल्टीपल ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कार की ड्राइविंग एक्सपेरियंस को न केवल आसान बल्कि सुरक्षित भी बनाते हैं।
हावाल H9 का बाहरी लुक आकर्षक और आधुनिक है। इसमें पैनोरामिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक साइडस्टेप्स, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स और बड़े 265/55 R19 टायर्स दिए गए हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें लक्जरी का पूरा ख्याल रखा गया है। इंटीरियर के तौर पर HAVAL H9 SUV में 14.6-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, ड्राइवर के लिए लेदर मेमोरी सीट्स, सीट वेंटिलेशन और मसाज फीचर मिलेंगे।
हावाल H9 की कीमत 142,199.8 सऊदी रियाल (लगभग ₹33.60 लाख भारतीय रुपये) है। हावाल ब्रांड चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी ग्रेट वॉल मोटर (Great Wall Motor - GWM) के स्वामित्व में है। मार्च 2013 से यह एक स्वतंत्र ब्रांड के रूप में SUV और क्रॉसओवर सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुका है। Photo- gwmuae.com