ऑटो न्यूज़

Elon Musk की टेस्ला को मिलने जा रही भारत में एंट्री? जल्द प्लांट शुरू करना चाहती है कंपनी

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की कारों को अमेरिका के साथ-साथ दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। भारत में टेस्ला की एंट्री को लेकर काफी लंबे समय से कयास लगाए जा रहे हैं। लगता है कि आखिरकार कंपनी को भारत में एंट्री करने का रास्ता मिल गया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी जल्द ही अपना प्लांट भी शुरू करना चाहती है।

Image

भारत में होने जा रही है टेस्ला की एंट्री?

Photo : BCCL

Tesla In India: एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी टेस्ला की कारों को अमेरिका के साथ-साथ दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों में आपको कई हाईटेक फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो अन्य कार कंपनियां प्रदान नहीं करती हैं। टेस्ला की कार के डिजाईन से लेकर उनकी परफॉरमेंस तक हर एक कारण की वजह से लोग कंपनी की कारों को काफी पसंद करते हैं। काफी लंबे समय से लोग भारत में टेस्ला की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। लगता है कि आखिरकार टेस्ला को भारत में एंट्री मिलने जा रही है।

अमेरिका से आएगी टीमकंपनी इसी महीने भारत में एंट्री कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस महीने के खत्म होने तक एलन मस्क अमेरिका से एक टीम को भारत भेज सकते हैं। ये टीम भारत में प्लांट लगाने के लिए विभिन्न साइट्स की जांच करेगी। टेस्ला, 2 से 3 बिलियन डॉलर की इन्वेस्टमेंट कर भारत में एक इलेक्ट्रिक कार प्लांट की शुरुआत करना चाहती है। भारत में टेस्ला की एंट्री का इंतजार काफी लंबे समय से किया जा रहा है। कंपनी ने भारत सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों के इम्पोर्ट पर लगाए जाने वाले टैक्स को कम करने की मांग भी की थी।

ऐसे आसान हुई एंट्रीपिछले महीने ही भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाए जाने वाले इम्पोर्ट टैक्स में कटौती की घोषणा की थी। हालांकि इम्पोर्ट टैक्स में कटौती के लिए सरकार ने एक शर्त रखी थी। शर्त ये थी कि इम्पोर्ट टैक्स में कटौती केवल उन कंपनियों पर लागू होगी, जो भारत में 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा इन्वेस्ट करेंगी और 3 सालों के भीतर ही घरेलू स्तर पर कार का निर्माण शुरू कर देंगी।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article