अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज सितंबर के आखिरी शनिवार को बुलंद रहेंगे इन 5 राशियों के सितारे, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 September 2026: आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि है। आज का दिन कुछ लोगों के लिए बेहद ही संयम बरतने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

26 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 26 September 2026: आज पूर्णिमा है और शनिवार का दिन है। सूर्य और बुध कन्या राशि, शुक्र तुला, राहु कुंभ, शनि और चंद्रमा मीन, गुरु और मंगल कर्क तथा केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। भाद्रपद पूर्णिमा के इस पावन दिन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समय विशेष माना जा रहा है। माता दुर्गा की उपासना करें और व्रत रखें। पूर्णिमा के दिन दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करना शुभ रहेगा।

शनिवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ कर सकते हैं। माता-पिता और बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। ग्रहों की अनुकूलता के लिए आज का दिन पूजा-पाठ और साधना के लिहाज से महत्वपूर्ण है।ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज की ग्रह स्थिति का असर करियर, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य और लव लाइफ पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा।

मेष राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा और शनि बारहवें भाव में तथा मंगल और गुरु चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता के अवसर बनेंगे। जॉब में काम की अधिकता को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिजनेस में परेशानी का मुख्य कारण किसी नई वर्क डील का फाइनल न होना हो सकता है। जॉब में सफलता मिलेगी और नया पद लाभ दे सकता है। ज्यादा इमोशनल होने से बचें। छात्र शिक्षा और करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें। तिल और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृषभ राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

शुक्र छठे भाव में हैं, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। आईटी, बैंकिंग और मैनेजमेंट के छात्रों को लाभ मिल सकता है। सूर्य और बुध पंचम भाव में तथा चंद्रमा और शनि एकादश भाव में रहेंगे। जॉब में बदलाव के योग बन सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के राहु के प्रभाव से लव लाइफ में विवाद से बचें। धार्मिक यात्रा को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

गुरु दूसरे भाव में, सूर्य और बुध चौथे भाव में तथा चंद्रमा और शनि दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति दिन को शुभ बनाएगी। बैंकिंग और मैनेजमेंट जॉब से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न होगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम के मामले में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचें।

आज का उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। उड़द और तिल का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला

शुभ अंक: 01 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

गुरु और मंगल आपकी राशि में हैं। सूर्य तीसरे भाव में तथा चंद्रमा और शनि नवम भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं। जॉब में लगातार प्रयासों के बावजूद पहले अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही थी, अब परिस्थितियों में सुधार हो सकता है। बिजनेस में खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट और स्टडी में संतुलन बनाकर चलना होगा। इससे भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें।

आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और माता का भजन करें।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

शुभ अंक: 03 और 07

भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

राशि स्वामी सूर्य और बुध दूसरे भाव में हैं। गुरु द्वादश भाव में रहकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ाएंगे। चंद्रमा और शनि अष्टम भाव में तथा मंगल व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में सफलता थोड़ी मेहनत के बाद मिलेगी। शाम के बाद कोई नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें और काम को सही दिशा में आगे बढ़ाएं।

आज का उपाय: सात अन्न, मिठाई और शीतल जल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 04 और 06

भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

जॉब में लगातार नई सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। चंद्रमा और शनि सप्तम भाव में हैं। गुरु कर्क और सूर्य कन्या राशि में शुभ स्थिति में हैं। बुध वाणी का कारक ग्रह है, ऐसे में आपकी बातचीत का प्रभाव दूसरों पर अच्छा पड़ सकता है। सकारात्मक ऊर्जा सफलता में मदद करेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति से खुशी मिलेगी। आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनी समस्याएं उनसे खुलकर साझा कर सकते हैं।

आज का उपाय: सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

शुभ अंक: 04 और 08

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

छठे भाव में शनि और चंद्रमा बिजनेस में नए प्रोजेक्ट से लाभ दिला सकते हैं। गुरु कर्क और सूर्य कन्या राशि में हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज धार्मिक उत्सव और पूजा-पाठ के लिए दिन शुभ है। गुरु, सूर्य और बुध की स्थिति सकारात्मक परिणाम दे सकती है। परिवार के साथ यात्रा करने से मन को खुशी और तनाव से राहत मिलेगी। बिजनेस में पेपर वर्क को लेकर लापरवाही न करें। मंगल रियल एस्टेट से जुड़े कामों में लाभ दे सकता है।

आज का उपाय: सात अन्न का दान करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 05 और 07

भाग्य प्रतिशत: 85%

वृश्चिक राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

मंगल रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में लाभ दे सकते हैं। पंचम भाव का चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ रहेगा। गुरु और मंगल नवम भाव में रहकर भाग्य का सहयोग बढ़ाएंगे। करियर को लेकर लंबे समय से चल रही चिंताओं का समाधान हो सकता है। नई बिजनेस डील मिलने के योग हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों की मदद से सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी और स्वास्थ्य को लेकर भी राहत रहेगी।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। मूंग और गुड़ का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 03 और 06

भाग्य प्रतिशत: 80%

धनु राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

गुरु और मंगल अष्टम भाव में हैं। चंद्रमा और शनि चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। धन का खर्च धार्मिक और अच्छे कार्यों में हो सकता है। बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। आय और व्यय के बीच असंतुलन के कारण परेशानी रह सकती है। बिजनेस सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, हालांकि अचानक होने वाला खर्च समस्या बढ़ा सकता है। प्रेम जीवन को लेकर खुशी रहेगी।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें। मिठाई और शीतल जल का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 80%

मकर राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा और शनि तीसरे भाव में हैं। गुरु और मंगल सप्तम भाव में एक साथ गोचर कर रहे हैं। बुध बिजनेस के लिए शुभ परिणाम दे सकते हैं। जॉब चेंज के निर्णय को लेकर मन में संशय रह सकता है। कोई ऐसा काम न करें जिसे लेकर मन या अंतरात्मा आपको रोक रही हो। राहु के दूसरे भाव में होने से लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। रिश्तों में बातचीत के दौरान संयम रखें।

आज का उपाय: श्रीकृष्ण की उपासना करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। शनि से संबंधित उड़द और तिल का दान करें।

शुभ अंक: 04 और 08

शुभ रंग: आसमानी और सफेद

भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

चंद्रमा और शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और मंगल छठे भाव में रहकर लाभ के अवसर बनाएंगे। जॉब में तनाव और काम की अधिकता से परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों का सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ को समय देने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। असत्य से बचें। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

आज का उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और चार परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी

शुभ अंक: 05 और 08

भाग्य प्रतिशत: 75%

मीन राशि (26 सितंबर 2026 का राशिफल)

शनि और चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों के लिए प्रगति के अवसर बनाएंगे। मीडिया, आईटी और बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देने में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में खूबसूरत डिनर का प्लान बन सकता है। छात्रों को करियर में लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।

आज का उपाय: फलों का दान करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 02 और 03

भाग्य प्रतिशत: 65%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article