ऑटो न्यूज़

3 महीने में Tata Motors ने बेच डालीं 1.40 लाख गाड़ियां, लग्जरी कारें भी खूब बिकीं

Tata Motors FY25 Q3 Sales: टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उसकी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,39,829 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।

Image

इसमें ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री का आंकड़ा भी शामिल है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स की तीसरी तिमाही की बिक्री
  • 3 महीने में बेची दीं 1.40 लाख गाड़ियां
  • 1 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई

Tata Motors FY25 Q3 Sales: टाटा मोटर्स की वैश्विक स्तर पर थोक बिक्री अक्टूबर-दिसंबर, 2024 की तिमाही में एक प्रतिशत बढ़कर 3,41,791 इकाई पर पहुंच गई। इसमें ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री का आंकड़ा भी शामिल है। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों सहित उसकी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 1,39,829 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।

लग्जरी कारें भी खूब बिकीं

जगुआर लैंड रोवर के लिए सीजेएलआर (चीन में जेएलआर तथा चेरी ऑटोमोबाइल्स के बीच एक संयुक्त उद्यम) के अलावा वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर तीन प्रतिशत अधिक 1,04,427 इकाई रही। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में जगुआर की थोक बिक्री 5,604 इकाई और लैंड रोवर की थोक बिक्री 98,823 इकाई रही।

2025 टियागो की कीमत

इसमें कहा गया, वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 97,535 इकाई रही। 17 जनवरी से आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स कई नई और अपडेटेड कारें शोकेस करने वाली है। इसके अलावा 2025 टाटा टियागो की कीमत भी उजागर हो गई है जो सिर्फ 4.99 लाख रुपये से शुरू हो रही है।

(इनपुट: भाषा)

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article