ऑटो न्यूज़

10 हजार मंथली EMI चुकाकर खरीदें ये 10 दमदार कारें, पढ़ें धाकड़ गाड़ियों की पूरी लिस्ट

अगर आप नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले बजट फिक्स करें। यह बाद में ईएमआई का बोझ कम करने में मदद करेगा।

Image

बजट कार

त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। अगर आप अगामी त्योहारों में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको कम कीमत में बेस्ट फीचर्स और माइलेज वाली टॉप-10 कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। हम आपको ऐसी कार के बारे में बता रहे हैं, जिसके लिए आपको भारी-भरकम नहीं बल्कि हर महीने सिर्फ ₹10,000 की EMI चुकानी होगी। आइए एक नजर कम बजट में बस्ट कारों की लिस्ट पर डालते हैं।

कार मॉडलशुरुआती एक्स-शोरूम कीमतअनुमानित ऑन-रोड कीमतअनुमानित डाउन पेमेंटलोन राशिईएमआई @ 9%, 60 महीने
मारुति ऑल्टो K10₹3.70 लाख₹4.14 लाख₹0₹4.14 लाख₹8,600
मारुति एस-प्रेसो₹3.50 लाख₹3.92 लाख₹0₹3.92 लाख₹8,100
रेनॉल्ट क्विड₹4.53 लाख₹5.07 लाख₹25,000₹4.82 लाख₹10,000
टाटा टियागो₹4.69 लाख₹5.25 लाख₹43,000₹4.82 लाख₹10,000
मारुति सेलेरियो₹4.70 लाख₹5.26 लाख₹44,000₹4.82 लाख₹10,000
मारुति वैगनआर₹4.99 लाख₹5.59 लाख₹77,000₹4.82 लाख₹10,000
मारुति ईको₹5.23 लाख₹5.86 लाख₹1.04 लाख₹4.82 लाख₹10,000
हुंडई ग्रैंड आई10 निओस₹5.60 लाख₹6.27 लाख₹1.45 लाख₹4.82 लाख₹10,000
हुंडई एक्सटर₹5.80 लाख₹6.50 लाख₹1.68 लाख₹4.82 लाख₹10,000
हुंडई ऑरा₹6.00 लाख₹6.72 लाख₹1.90 लाख₹4.82 लाख₹10,000

इस तरह की गई ईएमआई की गणना

EMI कैलकुलेशन के लिए, हमने 9% सालाना ब्याज दर पर 60 महीने/5 साल के लोन का अनुमान लगाया है। इसमें EMI को ₹10,000 या उससे कम रखने के लिए जरूरत के हिसाब से डाउन पेमेंट को एडजस्ट किया गया है। ध्यान दें कि असल EMI लेंडर, CIBIL स्कोर, रजिस्ट्रेशन चार्ज, इंश्योरेंस, गाड़ी की मोल-भाव की गई कीमत और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

इन बातों का रखें ख्याल

गाड़ी खरीदते समय प्लानिंग बहुत जरूरी है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि ₹10,000 की ईएमआई का मतलब यह नहीं है कि कार की कुल लागत भी कम होगी। डाउन पेमेंट, प्रोसेसिंग फीस, बीमा, पंजीकरण, ब्याज और रखरखाव को भी बजट में शामिल करें। साथ ही अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें। वास्तविक ईएमआई आपके लोन प्रोफाइल और चुने गए वेरिएंट के आधार पर बदल सकती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article