ऑटो न्यूज़

Festival Launch Alert: दिवाली से पहले लॉन्च होंगी ये 6 नई SUV, जानिए कीमत और गाड़ियों की पूरी डिटेल

ऑटोमोबाइल बाजार में इस फेस्टिवल सीजन बड़ा धमाका होने जा रहा है। अगर आप भी दिवाली से पहले नई और धाकड़ SUV घर लाने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Image

नई एसयूवी लॉन्च

Upcoming SUV 2026: दिवाली के दौरान गाड़ियों की सबसे अधिक बिक्री होती है। इसको देखते हुए ऑटो कंपनियां नई-नई गाड़ियां लॉन्च करती हैं। इस साल भी यह ट्रेंड जारी रहने वाला है। दिवाली से पहले देश की ऑटो कंपनियां 6 दमदार एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। इनमें इलेक्ट्रिक एसयूवी भी शामिल है। आइए हम आपको बताते हैं कि दिवाली से पहले कौन-कौन सी गाड़ियां लॉन्च होंगी।

Kia Sorento

Kia Sorento 4 सितंबर, 2026 को शोरूम में आएगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 30 लाख रुपये होने का अनुमान है और यह Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron को टक्कर देगी। इस SUV लाइनअप में 1.6L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और 2.0L डीजल इंजन के साथ AWD कॉन्फ़िगरेशन का विकल्प मिलेगा। एक ऑफिशियल टीजर से यह भी कन्फर्म हो गया है कि Sorento में Kia का AI असिस्टेंट होगा।

MG Hector Tomahawk EV

JSW MG Motor India 26 अगस्त, 2026 को नई Hector Tomahawk 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV पेश करेगी। इसकी कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है और यह Mahindra XEV 9S और Kia Carens Clavis EV को टक्कर देगी। पूरी तरह से नए ADAPT आर्किटेक्चर पर आधारित, MG Hector Tomahawk EV में 69.2kWh का बैटरी पैक और 201bhp की इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है, जो CLTC के अनुसार 530km की रेंज देगी।

Hyundai Bayon पर आधारित SUV

Hyundai Bayon पर आधारित SUV, मिडसाइज SUV सेगमेंट में कंपनी की दूसरी पेशकश होगी और यह सीधे Maruti Victoris को टक्कर देगी। Hyundai के पोर्टफोलियो में यह Venue और Creta के बीच की जगह लेगी और इसे Creta के साथ ही बेचा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hyundai की इस नई मिडसाइज़ SUV में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के विकल्प मिल सकते हैं।

टाटा सफारी EV

टाटा सफारी EV को 2026 के दिवाली सीज़न में लॉन्च करने की पुष्टि हो गई है। यह ब्रांड की नई फ़्लैगशिप इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी, जो महिंद्रा XEV 9S को टक्कर देगी। हालांकि इसके पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक SUV में हैरियर EV वाले 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा।

Jetour J2

Jetour J2, भारत में एक स्वतंत्र कार निर्माता के तौर पर JSW मोटर्स की पहली पेशकश होगी। कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में, यह SUV 156bhp, 1.5L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें डुअल मोटर और 26.7kWh का बैटरी पैक लगा है। यह PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) 139km की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज और 1,000km से ज्यादा की कंबाइंड ड्राइविंग रेंज देती है।

Renault Duster Hybrid

Renault Duster हाइब्रिड 2026 में दिवाली के समय लॉन्च होने वाली है। हालांकि, इस हाइब्रिड SUV का पहला बैच बाज़ार में आने से पहले ही बिक चुका है। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh का बैटरी पैक होगा। Renault ने कन्फर्म किया है कि Duster हाइब्रिड शहर में 80 प्रतिशत तक ड्राइविंग EV मोड में कर सकती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article