Renault June 2026 Discounts: अगर आप जून 2026 में नई Renault कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। कंपनी इस महीने अपने कई मॉडल पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है। Renault Kwid, Triber, Kiger और नेक्स्ट जेनरेशन Duster पर ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉर्पोरेट ऑफर्स और फाइनेंस स्कीम्स का फायदा मिल रहा है। खास बात यह है कि 1 जून से 15 जून के बीच बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को कंपनी के Discovery Days कैंपेन के तहत अतिरिक्त लाभ भी दिए जा रहे हैं।
Renault Kiger पर सबसे बड़ा फायदा
Renault Kiger पर सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है। कंपनी इस एसयूवी पर कुल 1.37 लाख रुपये तक के बेनेफिट दे रही है। Kiger के एंट्री-लेवल Authentic और Evolution वेरिएंट पर क्रमशः 44,000 रुपये और 49,000 रुपये तक के लाभ उपलब्ध हैं। इनमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, मुफ्त AMC पैकेज और चुनिंदा कॉर्पोरेट व ग्रामीण योजनाएं शामिल हैं। वहीं, Energy, Techno और Emotion MT/AMT वेरिएंट पर ग्राहकों को 98,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। Discovery Days कैंपेन के दौरान इन वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का अतिरिक्त कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा फायदा Kiger के Turbo Emotion MT और CVT वेरिएंट्स पर मिल रहा है। इन मॉडलों पर कुल 1.37 लाख रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसमें 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉर्पोरेट इंसेंटिव, ग्रामीण योजनाएं और मुफ्त AMC पैकेज शामिल हैं।
Kwid पर भी शानदार ऑफर्स
Renault की पॉपुरल एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर्स दे रही है। Evolution, Techno और Climber वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 80,000 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। इन ऑफर्स में Discovery Days के अतिरिक्त डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और 3 साल/30,000 किलोमीटर का मुफ्त AMC पैकेज शामिल है।
Triber खरीदने वालों के लिए भी मौका
अगर आप एक बड़ी फैमिली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Renault Triber एक किफायती विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी Triber के चुनिंदा Evolution, Techno और Emotion वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। इस योजना में Phase 2 और MY26 दोनों मॉडल शामिल हैं। ऐसे में जून 2026 के दौरान Triber सबसे किफायती 7-सीटर कारों में से एक बन जाती है।
नई Duster पर भी मिलेगा फायदा
Renault की नेक्स्ट जेनरेशन Duster के लिए भी कंपनी ने विशेष लाभों की घोषणा की है। जिन ग्राहकों ने R-Pass बुकिंग करवाई है, उन्हें 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट मिलेगा। इसके साथ मुफ्त AMC पैकेज भी दिया जाएगा, जिससे कुल लाभ लगभग 51,000 रुपये तक पहुंच जाता है।
अन्य ऑफर्स भी हैं उपलब्ध
मॉडल-विशिष्ट लाभों के अलावा, Renault कॉर्पोरेट ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट, ग्रामीण ग्राहकों के लिए विशेष लाभ, लॉयल्टी रिवॉर्ड और आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स भी दे रही है।
