ऑटो न्यूज़

Land Cruiser को टक्कर देने आ रहा है 'सड़कों का राजा'! Nissan Patrol की जल्द होगी भारत में धमाकेदार एंट्री

निसान इंडिया अपनी सबसे पावरफुल और आइकॉनिक एसयूवी, निसान पेट्रोल (Nissan Patrol) को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Image

Nissan Patrol जल्द होगी भारत में लॉन्च (Photo: Nissan)

जापानी ऑटो कंपनी Nissan भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत कंपनी अपनी आइकॉनिक फुल-साइज SUV Nissan Patrol को भारत में लॉन्च करने की संभावना तलाश रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, Nissan Patrol को भारत में CBU (Completely Built Unit) रूट के जरिए लाया जा सकता है।

कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल भारत आ रहा?

कंपनी के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि Patrol जैसे प्रीमियम और फ्लैगशिप मॉडल को भारत में लाकर ब्रांड इमेज को मजबूत किया जा सकता है। Nissan के ग्लोबल अधिकारियों के अनुसार, Patrol उनके सबसे प्रतिष्ठित मॉडलों में से एक है और इसे नए बाजारों में पेश करने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें भारत भी शामिल है।

खास बात यह है कि कंपनी इस SUV को कीमत के आधार पर प्रतिस्पर्धा में उतारने के बजाय एक फुली-लोडेड प्रीमियम प्रोडक्ट के रूप में पेश करना चाहती है। यानी इसमें सभी एडवांस फीचर्स और हाई-एंड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

बड़े लग्जरी SUV सेगमेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी के पास Patrol को बेचने का अच्छा मौका होगा। इसका कारण इस मॉडल की मजबूत ब्रांड वैल्यू है, साथ ही हाल ही में हुए इसके नए जनरेशन अपडेट में तकनीकी सुधारों के साथ-साथ इसके दमदार और बॉक्सी (upright) डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बनाया गया है।

कब लॉन्च होगी Nissan Patrol

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Patrol को पहले 2026 में लाने की योजना थी, लेकिन इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है और यह 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।

Nissan ने यह भी स्वीकार किया है कि भारतीय ऑटो बाजार काफी प्रतिस्पर्धी है। कंपनी ने अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने ऑपरेशंस और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बदलाव (रिस्ट्रक्चरिंग) की जरूरत पर जोर दिया है।

भारत में लॉन्च होने पर Nissan Patrol का मुकाबला Toyota Land Cruiser, Lexus LX, Mercedes-Benz GLS और BMW X7 जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।

कितनी हो सकती है कीमत

अगर इसके XE और SE वेरिएंट्स की बात करें, तो भारत में इनकी कीमत (वाहन लागत + टैक्स) करीब ₹2 करोड़ के आसपास हो सकती है। वहीं, अगर कंपनी Patrol Nismo या Patrol PRO-4X जैसे टॉप वेरिएंट्स को लॉन्च करती है, तो इनकी कीमत 2.5 करोड़ से 3 करोड़ या उससे भी ज्यादा तक पहुंच सकती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article