ऑटो न्यूज़

Kia Sonet का नया अवतार जल्द लेगा एंट्री! अब मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन और पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षा

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पॉपुलर किआ सोनेट (Kia Sonet) अब एक बिल्कुल नए और पावरफुल अवतार में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Image

जल्द आएगी Next Gen Kia Sonet (representative image: Kia)

भारतीय ऑटो बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट तेजी से प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए Kia अपनी पॉपुलर SUV Sonet के नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Kia Sonet को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अपकमिंग मॉडल में खास कर नया प्लेटफॉर्म, बेहतर फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी में सुधार देखा जा सकता है।

मॉडल नए K1 प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होगा

Next Gen Kia Sonet

जल्द आएगी Next Gen Kia Sonet (Photo: Kia)

नई Sonet का सबसे बड़ा अपडेट इसका नया प्लेटफॉर्म होगा। मौजूदा मॉडल जहां पुराने K2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, वहीं आने वाला मॉडल नए K1 प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होगा। यह प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा मजबूत और एडवांस माना जाता है, जिसमें बेहतर सेफ्टी, नई टेक्नोलॉजी और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म को Kia Syros में भी देखा जाता है।

इस नए प्लेटफॉर्म के साथ Sonet में OTA (Over-the-Air) अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और आगे ले जाएंगे। साथ ही, बेहतर स्ट्रक्चरल डिजाइन के कारण कार की सेफ्टी रेटिंग में भी सुधार की उम्मीद है।

स्पेस से जुड़ी शिकायतें होंगी दूर

नई जनरेशन Sonet में स्पेस से जुड़ी शिकायतों को भी दूर किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें लंबा व्हीलबेस दिया जा सकता है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा लेगरूम और कंफर्ट मिलेगा।

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन

लॉन्च के समय Kia Sonet के नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल में मौजूदा इंजन लाइनअप को बरकरार रखने की उम्मीद है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन विकल्प शामिल होंगे, जो वर्तमान ट्रांसमिशन ऑप्शंस के साथ ही पेश किए जाएंगे।

हालांकि, Kia इस मॉडल के लिए एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह हाइब्रिड वर्जन लॉन्च के समय उपलब्ध नहीं होगा और इसे बाद में 2028 या 2029 के आसपास पेश किया जा सकता है।

एडवांस होंगे Sonet के फीचर्स

फीचर्स के मामले में भी नई Sonet काफी एडवांस हो सकती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेवल-2 ADAS और बेहतर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे यह अपने सेगमेंट में और मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेगी।

Kia Sonet पहले से ही भारत में कंपनी के सबसे सफल मॉडलों में से एक रही है, जिसकी हर महीने अच्छी बिक्री होती है। लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी इसे नए अवतार में और बेहतर बनाना चाहती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article