ऑटो न्यूज़

दिसंबर में आ रही हैं एक से बढ़कर एक SUV, खरीदना है तो पहले लिस्ट देख लें

इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक कारों से लेकर पेट्रोल SUVs और लग्जरी कन्वर्टिबल तक शामिल हैं। कुल मिलाकर, दिसंबर 2025 भारतीय कार बाजार के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कारें दिसंबर में लॉन्च होने वाली हैं।

Image

Photo-tata

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दिसंबर 2025 में बड़े बदलावों की तैयारी में है। आने वाले महीने में कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं, जो अलग-अलग सेगमेंट में मार्केट में तूफान ला सकती हैं। इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक कारों से लेकर पेट्रोल SUVs और लग्जरी कन्वर्टिबल तक शामिल हैं। कुल मिलाकर, दिसंबर 2025 भारतीय कार बाजार के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी कारें दिसंबर में लॉन्च होने वाली हैं।

न्यू-जनरेशन Kia Seltos

Kia अपनी पॉपुलर SUV Seltos का नया जनरेशन मॉडल 10 दिसंबर को लॉन्च करेगी। यह नए डिज़ाइन, अपडेटेड फीचर्स और संभवतः हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी। इसके डिज़ाइन को और ज्यादा मॉडर्न और शार्प बनाया जाएगा, साथ ही यह पहले से ज्यादा लंबी और स्पेसियस होगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और संभवतः ADAS लोअर वेरिएंट्स में भी मिलेगी।

Maruti Suzuki e-Vitara

इस महीने की सबसे बड़ी लॉन्च होगी मारुति सुजुकी e-Vitara, जो कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV है। इसे खास HEARTECT-e EV प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें दो बैटरी ऑप्शंस मिलेंगे, 49 kWh और 61 kWh, जिसमें बड़ी बैटरी करीब 500 KM रेंज दे सकती है। यह SUV 2WD और AWD दोनों वेरिएंट्स में आएगी, जिसमें 4WD वर्जन लगभग 172 bhp और 300 Nm का दमदार आउटपुट दे सकता है। इसके फीचर्स में डुअल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा और Level-2 ADAS शामिल होंगे।

Tata Safari Petrol

Tata अपनी फ्लैगशिप SUV Safari का पेट्रोल वर्जन 9 दिसंबर को लॉन्च करेगी। अब तक यह मॉडल सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध था। इसमें नया 1.5-लीटर Hyperion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 168-170 bhp और 280 Nm टॉर्क देने की उम्मीद है। इस लॉन्च के बाद Safari अब Hyundai Alcazar और Mahindra XUV700 को सीधी टक्कर देगी।

Tata Harrier Petrol

Safari के बाद Tata अपनी दूसरी हिट SUV Harrier का भी पेट्रोल वर्जन पेश करेगी। अब तक यह सिर्फ डीजल इंजन में उपलब्ध थी, और पेट्रोल अपडेट के बाद यह और ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करेगी। नए इंजन के साथ Harrier मिड-साइज़ पेट्रोल SUV सेगमेंट में और मजबूत टक्कर देगी।

MINI Cooper Convertible

मिनी इंडिया अगले महीने MINI Cooper Convertible लेकर आ रही है। इसका इलेक्ट्रिक फोल्डिंग रूफ सिर्फ 18 सेकंड में खुल या बंद हो जाता है, जो इसे और रोमांचक बनाता है। इसमें OLED सर्कुलर डिस्प्ले, 17-इंच अलॉय व्हील्स, एम्बियंट लाइटिंग, HUD और 2.0-लीटर टर्बो इंजिन (201 bhp, 300 Nm) जैसे प्रीमियम फीचर रहेंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article