2 दिसंबर को Maruti Suzuki को भारत में लॉन्च करेगी पहली ईलेक्ट्रिक कार, जानें सारे फीचर्स

​मारुति सुजुकी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara लॉन्च करने जा रही है, जिससे कंपनी आधिकारिक तौर पर भारतीय EV मार्केट में कदम रख रही है। इसे पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में eVX कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था और बाद में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रोडक्शन मॉडल के रूप में पेश किया गया।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Nov 30 2025, 14:12 IST
2 दिसंबर को लॉन्चिंगImage Credit : Maruti Suzuki01 / 06

2 दिसंबर को लॉन्चिंग

​यह इलेक्ट्रिक SUV नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जो खास तौर पर EVs के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें फ्लैट फ्लोर डिजाइन, हाई-वोल्टेज सेफ्टी स्ट्रक्चर और बेहतर पैकेजिंग के लिए छोटे ओवरहैंग मिलते हैं। भारत में इसकी लॉन्चिंग 2 दिसंबर 2025 को होने वाली है।​

​कीमत और लॉन्च टाइमलाइन​Image Credit : Maruti Suzuki02 / 06

​कीमत और लॉन्च टाइमलाइन​

​मारुति e-Vitara की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹17 लाख से ₹22 लाख के बीच हो सकती है। लॉन्च 2 दिसंबर को होगी और इसके तुरंत बाद डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।​

​ALLGRIP-e Electric 4WD सिस्टम​Image Credit : Maruti Suzuki03 / 06

​ALLGRIP-e Electric 4WD सिस्टम​

​e-Vitara के 61 kWh 4WD वेरिएंट के साथ मारुति पहली बार भारत में अपना नया ALLGRIP-e इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम लाएगी। प्रत्येक एक्सल पर अलग मोटर मिलेगा। ट्रेल मोड के साथ ऑफ-रोडिंग क्षमता होगी। ​

​4WD सिस्टम​Image Credit : Maruti Suzuki04 / 06

​4WD सिस्टम​

​टॉर्क डिस्ट्रिब्यूशन के साथ बेहतर ग्रिप मिलेगी। इससे यह अपने सेगमेंट में पहली इलेक्ट्रिक SUV बन जाएगी जिसमें डेडिकेटेड ऑफ-रोड मोड वाला 4WD सिस्टम मिलेगा।

​इंटीरियर और फीचर्स​Image Credit : Maruti Suzuki05 / 06

​इंटीरियर और फीचर्स​

​मारुति e-Vitara का केबिन पूरी तरह नया है और इसमें प्रीमियम सेटअप मिलते हैं जैसे- नया ड्यूल-स्क्रीन सेटअप (10.1-इंच इंफोटेनमेंट + डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), वायरलेस Apple CarPlay / Android Auto, Suzuki Connect, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) विद ऑटो होल्ड।​

​बैटरी विकल्प, रेंज और परफॉर्मेंस​Image Credit : Maruti Suzuki06 / 06

​बैटरी विकल्प, रेंज और परफॉर्मेंस​

​मारुति सुजुकी e-विटारा दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश की जाएगी 49 kWh और 61 kWh। छोटा 49 kWh बैटरी वर्जन 2WD ड्राइवट्रेन के साथ आएगा और इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 142 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क देगा, जो इसे शहर और हाईवे ड्राइव दोनों के लिए काफी स्मूद और पावरफुल बनाता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!