ऑटो न्यूज़

Maruti Suzuki ने अप्रैल में दिया Fronx पर बंपर डिस्काउंट, जेब गर्म कर देंगे ये ऑफर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 2, 2024, 08:39 PM IST

Maruti Suzuki Fronx Discount: मारुति सुजुकी की फ्रॉन्क्स भारतीय ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। कंपनी ने भी इसकी बिक्री को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए अप्रैल 2024 में इस कार पर जोरदार डिस्काउंट दिया है। इस कार पर 68,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं।

Image

फ्रॉन्क्स टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को 68,000 रुपये तक फायदा मिलेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स पर तगड़ी छूट
  • अप्रैल 2024 में मिल रहा ये डिस्काउंट
  • 68,000 रुपये तक बचा सकेंगे ग्राहक

Maruti Suzuki Fronx Discount: मारुति सुजुकी ने ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुई फ्रॉन्क्स पर अप्रैल 2024 में भी जोरदार डिस्काउंट दिया है। फ्रॉन्क्स टर्बो पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को 68,000 रुपये तक फायदा मिलेगा जिसमें 15,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये की वेलोसिटी एडिशन एक्सेसरी किट शामिल है। एक्सचेंज बोनस के 10,000 रुपये और 13,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने कार के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर क्रमश: 20,000 और 10,000 रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध कराया है।

हाइटेक फीचर्स से लैस

अब इस एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख तक जाती है। मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स के केबिन में कनेक्टेड कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, 9-इंच एचडी स्मार्टप्ले प्रोप्लस इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो यहां 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट ईएलआर सीटबेल्ट, ईएसपी के साथ हिल होल्ड असिस्ट, रोल ओवर मिटिगेशन, एबीएस के साथ ईबीडी और ब्रेक असिस्ट के अलावा आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर्स जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार है इंजन

हुड के अंदर झांकें तो मारुति सुजुकी ने नई फ्रॉन्क्स के साथ दो इंजन विकल्प दिए हैं। इनमें से पहला इंजन 1.0-लीटर के-सीरीज टर्बो बूस्टरजेट है जो स्मार्ट हाइब्र्रिड तकनीक के साथ आता है। मारुति सुजुकी ने इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांशमिन के साथ पैडल शिफ्टर्स से लैस किया है। दूसरे नंबर पर 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट डुअल वीवीट इंजन आता है जो आइडल स्टार्ट स्टॉप तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने कार के इस आधुनिक इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन के साथ आता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article