क्रिकेट

जोस बटलर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया। 69 रन की अपनी पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वह इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

जोस बटलर (साभार-X)

लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जोस बटलर ने 49 गेंद में 69 रन की पारी खेली। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस पारी के दम पर बटलर ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब बटलर के नाम 204 वनडे मैचों और 176 पारियों में 39.15 के औसत और 115.54 के स्ट्राइक रेट से 5,678 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन नाबाद है। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की बात करें तो उन्होंने 163 मैचों और 150 पारियों में 34.79 के औसत और 150.13 के स्ट्राइक रेट से 4,384 रन बनाए हैं, जिनमें दो शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। अब बटलर के नाम व्हाइट बॉल क्रिकेट में 367 मैचों और 326 पारियों में, बटलर ने 37.12 के औसत से 10,062 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 शतक और 60 अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन नाबाद है।

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस के 121 रन की पारी के दम पर 321 रन बनाए। मेंडिस के अलावा कामिंदू मेंडिस ने 54 रन की पारी खेली। 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 305 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। पहला वनडे इंग्लैंड ने 89 रन से अपने नाम किया। अब सीरीज का निर्णायक मुकाबला 27 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article