ऑटो न्यूज़

Kia Carens का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, इस इंजन और गियरबॉक्स के साथ आई MPV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 2, 2024, 03:01 PM IST

Kia Carens Prestige + (O): किआ इंडिया ने कारेंस एमपीवी का नया प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 7-सीटर कंफिगरेशन में इसे लॉन्च किया है जिसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

Image

एमपीवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • किआ कारेंस का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च
  • 7-सीटर मॉडल में कंपनी ने किया पेश
  • एमपीवी के टॉप मॉडल में फीचर्स भी बढ़ें

Kia Carens Prestige + (O): किआ इंडिया ने सेल्टोस और सॉनेट में बदलाव और नए फीचर्स देने के बाद अब कारेंस का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। अब इस 3 कतार वाली एमपीवी में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने कारेंस के टॉप मॉडल एक्स लाइन के साथ डैशकैम, सभी खिड़कियों में ऑटोमैटिक अप और डाउन, वॉइस कमांड और 7 सीटर कंफिगरेशन जैसे फीचर्स बढ़ा दिए हैं। कुल मिलाकर अर्टिगा से मुकाबले में आगे बढ़ाने के लिए किआ कारेंस के साथ ये नए फीचर्स दिए गए हैं।

प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट

किआ कारेंस का नया प्रेस्टीज प्लस ओ वेरिएंट लॉन्च किया गया है जो 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड एटी के साथ आया है। ये वेरिएंट सनरूफ, एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप दिए गए है। ये वेरिएंट 7-सीटर मॉडल है जो लेदर रैप्ड गियर नॉब, स्मार्ट की के साथ पुश बटन स्टार्ट, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, एलईडी डीआरएल और पोजिशन लैंप्स दिए गए हैं। कंपनी ने नए वेरिएंट को कीलेस एंट्री, 8-इंच डिजिटल ऑडियो सिस्टम, शार्कफिन एंटीना, स्टीयरिंग पर रिमोट कंट्रोल और अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

अर्टिगा से दमदार मुकाबला

किआ कारेंस का भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी अर्टिगा से जोरदार मुकाबला जारी है। कंपनी ने कारेंस एमपीवी के नए वेरिएंट को प्यूटर ऑलिव कलर में उपलब्ध कराया है। अर्टिगा के अलावा इस एमपीवी का मुकाबला मारुति की एक्सएल6 से भी हो रहा है, ऐसे में नया वेरिएंट और बदले हुए फीचर्स इसे कुछ बढ़त जरूर देते हैं। किआ कारेंस के प्रेस्टीज प्लस ओ 7 डीसीटी वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 16.12 लाख रुपये है, वहीं 6 स्पीड ऑटोमैटिक की एक्सशोरूम कीमत 16.57 लाख रुपये है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article