ऑटो न्यूज़

Maruti कार के दीवानों के लिए खुशखबरी! अप्रैल में 2.15 लाख रुपये तक की बचत का मिल रहा शानदार मौका

Maruti Suzuki April 2026 Discounts: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो मारुति के नेक्सा लाइनअप को चेक कर सकते हैं।

Image

Maruti Suzuki April 2026 Discounts (Photo: Maruti)

Maruti Suzuki April 2026 Discounts: अगर आप भी एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये जानकारी आपका दिल खुश कर सकती है। अप्रैल महीने में Maruti Suzuki ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी कई पॉपुलर कारों पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी की ओर से नेक्सा लाइन-अप पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स के जरिए कुल 2.15 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से Maruti Suzuki Ignis, Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Fronx, Maruti Suzuki Jimny, Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki XL6 and Maruti Suzuki Invicto पर ऑफर दिया जा रहा है।

Maruti Suzuki कारों पर अप्रैल ऑफर्स

Maruti Suzuki April 2026 Discounts

Maruti Suzuki April 2026 Discounts (Photo: Marut)

Maruti Suzuki की ओर से एंट्री-लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक, हर तरह की कार पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां Ignis, Baleno, Jimny और XL6 जैसी कारों पर 40,000 से 50,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है, वहीं Fronx पर 55,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। SUV सेगमेंट में Grand Vitara पर 1.07 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि सबसे ज्यादा ऑफर Invicto पर 2.15 लाख रुपये तक का है। ये ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका हैं जो कम कीमत में बेहतर डील के साथ नई कार खरीदना चाहते हैं।

मॉडलऑफर (डिस्काउंट)
Maruti Suzuki Ignis₹50,000 तक
Maruti Suzuki Baleno₹40,000 तक
Maruti Suzuki Fronx₹55,000 तक
Maruti Suzuki Grand Vitara₹1.07 लाख तक
Maruti Suzuki Jimny₹50,000 तक
Maruti Suzuki XL6₹50,000 तक
Maruti Suzuki Invicto₹2.15 लाख तक

कंपनी की लोकप्रिय हैचबैक Maruti Suzuki Baleno पर ग्राहकों को लगभग 45,000 रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है, जो इसे मिड-सेगमेंट खरीदारों के लिए और ज्यादा किफायती बनाता है।

Arena मॉडल्स पर भी ऑफर

इसके अलावा, Arena पोर्टफोलियो में एंट्री-लेवल कारों जैसे Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki S-Presso, Maruti

Suzuki WagonR और Maruti Suzuki Celerio पर कुल 37,500 तक के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं Maruti Suzuki Swift हैचबैक पर ग्राहक 45,000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। SUV सेगमेंट में Maruti Suzuki Brezza पर 45,000 रुपये तक और Maruti Suzuki Vitara Brezza पर 30,000 रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा Maruti Suzuki Eeco पर इस महीने 37,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इन सभी ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं, जो अलग-अलग वेरिएंट और शहर के अनुसार बदल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी डीलरशिप पर ऑफर्स की पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article