Mahindra Thar 2 Lakh Sales: महिंद्रा थार अक्टूबर 2020 में लॉन्च की गई थी और इस एसयूवी की 2 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। सायम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिंद्रा ने थार और थार रॉक्स की बिक्री 2,07,110 यूनिट अब तक बेच ली हैं। कुछ समय पहले ही कंपनी ने नई थार रॉक्स 5-डोर भारतीय मार्केट में लॉन्च की है जिससे इसकी बिक्री रॉकेट हो गई है। इसके अलावा कंपनी थार के 3-डोर वेरिएंट पर भी दमदार डिस्काउंट दे रही है जिससे इसकी बिक्री और बढ़ गई है। कुल मिलाकर भारत में अब 2 लाख से भी ज्यादा थार ओनर्स सड़कों पर हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
नई महिंद्रा थार 2डब्ल्यूडी के साथ एक्सयूवी300 वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 117 बीएचपी ताकत बनाता है। कंपनी ने इस मॉडल को सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया है, डीजल ऑटोमैटिक थार के महंगे 4बाय4 वेरिएंट में मिलता है। थार 2डब्ल्यूडी के पेट्रोल वेरिएंट में स्टैंडर्ड 4-व्हील ड्राइव वाला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिला है जो काफी दमदार है। कंपनी ने इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प दिए हैं।
दिखने में कितनी अलग
लुक्स की बात करें तो 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी वेरिएंट लगभग एक जैसे दिखते हैं, कमी है तो सिर्फ 4-व्हील ड्राइव बैज की। 2023 महिंद्रा थार को नए रंग - ब्लेजिंग ब्रोन्ज में पेश किया गया है, इसके अलावा इस वेरिएंट को कंपनी ने सिर्फ हार्ड टॉप ऑप्शन में ही पेश किया है। यहां स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और डोर लॉक-अनलॉक जैसे फीचर्स एसयूवी के सेंटर कंसोल पर दिए गए हैं।
