UPSC CAPF AC Answer Key 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट (AC) परीक्षा 2026 के पेपर-1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सेट A, B, C और D की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। पेपर-1 ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार का था, जिसमें कुल 125 प्रश्न पूछे गए थे और पेपर 250 अंकों का था। हालांकि, प्रोविजनल आंसर की के अनुसार एक प्रश्न को हटा दिया गया है। अब अंतिम मूल्यांकन केवल 124 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा।
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उन्हें आपत्ति है, तो वे UPSC के निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की जांच के बाद आयोग अंतिम आंसर की जारी करेगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट की 349 वैकेंसी को भरा जाएगा।
- पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव, 250 मार्क्स, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
- पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव, 200 मार्क्स, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक)।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
UPSC CAPF AC Answer Key 2026 Download कैसे करें?
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "What's New" सेक्शन में जाएं।
- अब "Provisional Answer Key: Central Armed Police Forces (ACs) Examination, 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक PDF खुल जाएगी, जिसमें सेट A, B, C और D की आंसर की उपलब्ध होगी।
- PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
- इसी आंसर की की मदद से आप अपने संभावित अंक भी निकाल सकते हैं।
19 जुलाई 2026 को CAPF AC लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रश्न पत्र के सेट के अनुसार प्रोविजनल आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: "रैंक का सपना नहीं देखा, सिर्फ मेहनत": कोटा के कृतिक जैन ने Re-NEET में हासिल किया AIR 18
