ऑटो न्यूज़

लॉन्च से पहले डीलरशिप पहुंची 2026 Maruti Suzuki Brezza, जल्द होगी मार्केट में एंट्री

अगर आप आने वाले दिनों में कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की तैयारी में हैं तो नई Brezza आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। कंपनी ने नई Brezza को देशभर की डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है।

Image

लॉन्च से पहले डीलरशिप पहुंची नई ब्रेजा (AI Generated Image)

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026 Maruti Brezza Facelift को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने नई Brezza को देशभर की डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है, जिससे ग्राहक अब जल्द ही इसे करीब से देख सकेंगे और टेस्ट ड्राइव का एक्सपीरियंस भी ले पाएंगे। कंपनी पहले ही नई Brezza की बुकिंग शुरू कर चुकी है और ग्राहक 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे ऑनलाइन या ऑथराइज्ड ARENA डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। नई Brezza को 24 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

डीलरशिप पर पहुंची नई Brezza

लॉन्च से पहले नई Brezza की यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचने लगी हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में SUV का टॉप वेरिएंट डीलर यार्ड में देखा गया है। माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा वेरिएंट नाम (LXi, VXi, ZXi और ZXi+) को बरकरार रख सकती है। डीलरशिप पर कार पहुंचने के बाद ग्राहक जल्द ही इसका प्रीव्यू देख सकेंगे और टेस्ट ड्राइव भी शुरू होने की उम्मीद है।

एक्सटीरियर में दिखेंगे कई बदलाव

नई Brezza के डिजाइन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर और फॉग लैंप के लिए नया ट्राएंगुलर हाउसिंग दिया गया है। फ्रंट ग्रिल पर गोल्डन फिनिश इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देती है। इसके अलावा फ्रंट बंपर पर सिल्वर फिनिश वाला स्किड प्लेट और नए डिजाइन के 4-स्पोक अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे। हालांकि SUV का ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसा ही रहेगा, जबकि रियर बंपर में भी हल्के बदलाव किए गए हैं।

केबिन होगा ज्यादा प्रीमियम

नई Brezza के इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा वायरलेस चार्जर, नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और पहले से अधिक प्रीमियम केबिन लेआउट देखने को मिलेगा।

फीचर्स की होगी लंबी लिस्ट

नई Brezza में पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी बरकरार रह सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर, TPMS, LED फ्रंट फॉग लैंप, Safe Exit Assist और ARENA Safety Shield जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की संभावना है।

इंजन में क्या होगा नया?

नई Brezza में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 103 PS की पावर और 139 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी एक नए 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन पर भी काम कर रही है, जो करीब 110 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क दे सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी। इसके अलावा अंडरबॉडी CNG वर्जन आने की भी संभावना जताई जा रही है।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article