2025 Renault Duster RHD: रेनॉ ने दक्षिण अफ्रीका में राइट हैंड ड्राइव 2025 रेनॉ डस्टर एसयूवी शोकेस कर दी है। यही मॉडल भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है जिसका उत्पादन जल्द शुरू होने वाला है। 2025 की शुरुआत में कंपनी इसकी बिक्री शुरू कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में ये एसयूवी पेश कर दी है। इस एसयूवी को फ्रंट व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव सिस्टम में लाया जाएगा, इसके अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलने वाला है। देश में इसका जोरदार मुकाबला पूरे अपडेट्स के साथ मार्केट में मौजूद बाकी कारों से होने वाला है।
कितना दमदार है इंजन
रेनॉ ने अब नई जनरेशन डस्टर को सिर्फ पेट्रोल एसयूवी के रूप में पेश किया है। भारत में मिलने वाली 2025 रेनॉ डस्टर के साथ 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। ये इंजन 2 ट्यूनिंग में आएगा जिसमें 130 बीएचपी/240 एनएम और 150 बीएचपी/250 एनएम पीक टॉर्क क्षमता शामिल है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ट्विन क्लच ईडीसी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलने वाले हैं। इसे भारत में 5 और 7 सीटर लेआउट में लॉन्च किया जाने वाला है, भारत में 7-सीटर वर्जन डासिया की बिग्स्टर एसयूवी पर आधारित होगा।
फीचर्स से लोडेड होगी
नई जनरेशन डस्टर के साथ बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, पावर्ड ड्राइवर सीट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और ऐसे कई अन्य फीचर्स दिए गए है। डस्टर की नई जनरेशन को केबिन भी बिल्कुल बदला हुआ मिलेगा जो काफी आरामदायक है। कंपनी ने इसे बहुत सेफ भी बनाया है। इसके साथ एडीएएस, ट्विन क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और कई अन्य सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
