Anupam Kher Shares Video On Students Protest: देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को छात्रों ने बेहतर शिक्षा की व्यवस्था करते हुए प्रदर्शन किया, जिसमें लाखों लोग जुटे। लेकिन इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज होने का मामला भी सामने आया है। छात्रों के साथ इस तरह के व्यवहार पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्शन दिया है। वहीं अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों के आंदोलन को 'सच्ची आवाज' बताया। अनुपम खेर का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Baatein Dil Se: 'भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग...' CJP पर जमकर बरसे Manoj Muntashir
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने छात्र आंदोलन को अपना समर्थन तो दिया, लेकिन साथ ही उन्हें सलाह भी दी। अनुपम खेर ने वीडियो में कहा, "मेरे प्यारे छात्रों नमस्ते, एक दो दिन पहले आपके प्रदर्शन की तस्वीरें देखकर मन व्याकुल भी हुआ और दुखी भी। किसी भी छात्र को अपनी बात कहने के लिए ऐसी परिस्थितियों से नहीं गुजरना चाहिए। मैं भी कभी छात्र था, मैंने भी सवाल पूछे। व्यवस्था से असहमति जताई। आज भी मेरे संस्थान में सैंकड़ों विद्यार्थी हैं। इसलिए मैं आपकी बेचैनी, गुस्सा और उम्मीदें समझ सकता हूं। मेरी नजर में छात्र आंदोलन समाज की सच्ची आवाज होती है। उसमें कोई स्वार्थ नहीं होता, बस भविष्य की चिंता होती है। अपने अधिकारों की बात होती है। देश को बेहतर बनाने का सपना भी होता है। इसलिए मैं दिल से आपके साथ हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गुंडों के हाथों बच्चों पर जुल्म हुआ'- दिल्ली प्रदर्शन में हिंसा पर Naseeruddin Shah, सोनम-राजकुमार ने भी रखी बात
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने वीडियो में आगे कहा, "लेकिन एक बात मैं और कहना चाहता हूं कि जब आपके आंदोलन में बाहर के लोग घुसने लग जाएं। राजनैतिक अवसरवादी हर आंदोलन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले लोग। उनका अपना एजेंडा होता है, तब सावधान हो जाइए। शुरू में आपको लगेगा कि जितने लोग जुड़ेंगे, उतनी ताकत बढ़ेगी। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। बहुत बार वही लोग, आपकी सबसे बड़ी ताकत को सबसे बड़ी कमजोरी बना देते हैं। वो आपकी आवाज नहीं बनते, बल्कि आपकी आवाज का इस्तेमाल करने लगते हैं।"

Mrunal Thakur ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर (Anupam Kher) के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी छात्र प्रदर्शन पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने छात्र प्रदर्शन का वीडियो साझा कर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वह धुले और नासिक के छात्रों से खुद मिली थीं, जिन्होंने उनसे सवाल किया, "हमें प्रश्न पत्र लीक होने के बाद क्या करना चाहिए?" मृणाल ठाकुर ने छात्रों के सवाल पर लिखा, "मैं उनसे क्या कहूं?" वहीं अनुराग कश्यप ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा, "इन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि जो बच्चे सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, जब मोदी सरकार आई थी तो वे 2 से 6 साल के थे। उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत देखा है, जिससे वे थक चुके हैं। उन्हें जवाब चाहिए। किसी और को गाली देकर इस बार नहीं चलेगा। इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है।"
