ऑटो न्यूज़

पुरानी बाइक भी देगी नए जैसा माइलेज! आज ही अपनाएं ये 7 जादुई टिप्स!

Bike Mileage Tips: अगर आपको भी लग रहा है कि आपकी कम्यूटर बाइक की माइलेज पहले से कुछ कम हो चुकी है तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रख सकते हैं। कम्यूटर बाइक की माइलेज बनाए रखने के लिए नियमित देखभाल, सही राइडिंग आदतें और समय पर सर्विस बेहद जरूरी हैं।

Image

बाइक की माइलेज (Photo: iStock)

Bike Mileage Tips: अगर आपकी कम्यूटर बाइक की माइलेज को लेकर आपको लग रहा है कि यह पहले की तुलना में कम माइलेज देने लगी है तो इसे ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। माइलेज कम होना केवल ईंधन खर्च बढ़ने का संकेत नहीं, बल्कि बाइक की खराब होती सेहत का भी इशारा हो सकता है। हालांकि, अच्छी बात ये है कि कुछ आसान उपाय अपनाकर आप फिर से बेहतर एवरेज पा सकते हैं।

समय पर सर्विस

बाइक की नियमित सर्विस माइलेज बनाए रखने का सबसे जरूरी कदम है। गंदा एयर फिल्टर, पुराना इंजन ऑयल या स्पार्क प्लग की खराब स्थिति ईंधन खपत बढ़ा सकती है। तय अंतराल पर सर्विस कराने से इंजन स्मूद चलता है और पेट्रोल की बचत होती है।

सही टायर प्रेशर

कम हवा वाले टायर इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे माइलेज कम हो जाती है। हफ्ते में एक बार टायर प्रेशर जरूर जांचें और कंपनी द्वारा बताए गए PSI स्तर को बनाए रखें।

स्मूद राइडिंग

बार-बार तेज एक्सेलरेशन और अचानक ब्रेक लगाने से ईंधन ज्यादा खर्च होता है। कोशिश करें कि बाइक को स्थिर स्पीड पर चलाएं और अनावश्यक रेस न दें। 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार कम्यूटर बाइक के लिए आदर्श मानी जाती है।

क्लच का सही इस्तेमाल

आधा क्लच दबाकर बाइक चलाना या ट्रैफिक में लगातार क्लच पकड़कर रखना माइलेज पर असर डालता है। क्लच का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करें।

चेन और ब्रेक की जांच

ढीली या ज्यादा टाइट चेन इंजन की पावर ट्रांसफर में बाधा डालती है। इसी तरह जाम ब्रेक भी माइलेज कम कर सकते हैं। चेन की सफाई और लुब्रिकेशन नियमित रूप से करें।

अतिरिक्त वजन से बचें

बाइक पर अनावश्यक सामान या एक्सेसरीज़ का ज्यादा वजन माइलेज घटा सकता है। जितना हल्का लोड होगा, उतनी बेहतर ईंधन दक्षता मिलेगी।

सही फ्यूल का इस्तेमाल

हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप से ही ईंधन भरवाएं। मिलावटी या खराब गुणवत्ता का पेट्रोल इंजन की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article