एजुकेशन

Ahmedabad School News: बारिश से प्रभावित पढ़ाई की होगी भरपाई, अहमदाबाद में जरूरत पड़ने पर रविवार को भी खुल सकते हैं स्‍कूल

अहमदाबाद में छूटे हुए पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (पूर्व और पश्चिम) ने सभी सरकारी, अनुदानित, स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों को जरूरत पड़ने पर रविवार को भी कक्षाएं चलाने की अनुमति दी है।

Image

अहमदाबाद में जरूरत पड़ने पर रविवार को भी खुल सकते हैं स्‍कूल

Ahmedabad School News on School Reopen: अहमदाबाद में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कई स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी थी। इससे पढ़ाई प्रभावित हुई। अब छूटे हुए पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (पूर्व और पश्चिम) ने सभी सरकारी, अनुदानित, स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों को जरूरत पड़ने पर रविवार को भी कक्षाएं चलाने की अनुमति दी है।

रविवार को स्कूल खोलना वैकल्पिक

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि रविवार को स्कूल खोलना किसी भी स्कूल के लिए अनिवार्य नहीं है। यह फैसला पूरी तरह स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य पर निर्भर करेगा। यदि उन्हें लगता है कि कोर्स पूरा कराने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की जरूरत है, तो वे स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए रविवार को स्कूल चला सकते हैं।

अगर स्कूल रविवार को खुलते हैं, तो वहां छूटा हुआ पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा छात्रों के लिए रिवीजन, सिलेबस से जुड़ी सवाल जवाब या उनके सवालों के समाधान, टेस्ट और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की जा सकती हैं, ताकि पढ़ाई के नुकसान की भरपाई की जा सके।

स्कूलों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

अगर कोई स्कूल रविवार को कक्षाएं आयोजित करता है, तो उसे पहले से छात्रों और अभिभावकों को इसकी जानकारी देनी होगी। साथ ही शिक्षकों की उपलब्धता, छात्रों की सुविधा, सुरक्षा और मौसम की स्थिति का भी विशेष ध्यान रखना होगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार, यह फैसला सिर्फ भारी बारिश के कारण बाधित हुई पढ़ाई की भरपाई के लिए लिया गया है। रविवार को स्कूल चलाना पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा और अंतिम निर्णय संबंधित स्कूल प्रबंधन ही करेगा।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article