ऑटो न्यूज़

2026 Mahindra Scorpio N भारत में लॉन्च, मिले कई नए फीचर्स, जानिए कितनी है कीमत

महिंद्रा ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए लोकप्रिय एसयूवी Scorpio N का फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी में अब ग्राहकों को पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Image

Mahindra Scorpio N फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च

महिंद्रा (Mahindra) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Scorpio N का फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार एसयूवी को कई नए प्रीमियम फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जिससे यह पहले से ज्यादा आधुनिक और तकनीक से लैस हो गई है। नई Scorpio N में अब पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो पहले इस मॉडल में नहीं थे।

कीमत और वेरिएंट

नई Scorpio N की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये तक जाती है।

कंपनी ने लाइनअप में नया Z8S वेरिएंट भी जोड़ा है, जिसकी कीमत पेट्रोल मैनुअल के लिए 17.79 लाख रुपये और डीजल मैनुअल के लिए 18.79 लाख रुपये रखी गई है। टॉप Z8L वेरिएंट 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 21.31 लाख रुपये से शुरू होकर डीजल ऑटोमैटिक 4WD 7-सीटर वेरिएंट के लिए 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

वेरिएंटपेट्रोल 2WD MTपेट्रोल 2WD ATडीजल 2WD MTडीजल 2WD ATडीजल 4WD MTडीजल 4WD AT
Z2₹13.69 लाख₹14.19 लाख
Z4₹15.57 लाख₹17.16 लाख₹16.12 लाख₹17.68 लाख₹18.03 लाख
Z6₹17.17 लाख₹18.82 लाख
Z8S₹17.79 लाख₹19.26 लाख₹18.79 लाख₹19.89 लाख
Z8₹19.86 लाख₹21.41 लाख
Z8T₹20.38 लाख₹21.75 लाख₹20.65 लाख₹22.25 लाख₹22.86 लाख₹24.39 लाख
Z8L (ADAS) 7-सीटर₹21.31 लाख₹22.87 लाख₹21.99 लाख₹23.49 लाख₹24.25 लाख₹25.49 लाख
Z8L (ADAS) 6-सीटर₹21.69 लाख₹23.05 लाख₹22.47 लाख₹23.80 लाख

पैनोरमिक सनरूफ और ADAS की हुई एंट्री

नई Scorpio N की सबसे बड़ी खासियत पैनोरमिक स्काईरूफ है, जिसे पहली बार इस एसयूवी में शामिल किया गया है। यह फीचर केवल Z8L वेरिएंट में मिलेगा। इसी वेरिएंट में 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और Level-2 ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी तकनीक भी दी गई है। इससे Scorpio N अब अपने कई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले तकनीक और सुरक्षा के मामले में और मजबूत हो गई है।

नया Z8S वेरिएंट

महिंद्रा ने Z6 और Z8 के बीच नया Z8S वेरिएंट लॉन्च किया है। इसमें 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs, 12.3-इंच फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Adrenox कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Alexa सपोर्ट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट कैमरा, ड्राइवर ड्राउज़ीनेस डिटेक्शन, दोनों रो के लिए 65W USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स जैसे रोल, पिच, कंपास, अल्टीमीटर और G-Force डिस्प्ले की सुविधा भी दी गई है।

Z8 और Z8T में भी नए फीचर्स

Z8 वेरिएंट में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, पावर-फोल्डिंग ORVM, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एक्टिव कूलिंग के साथ वायरलेस चार्जर दिया गया है। वहीं Z8T वेरिएंट में नए 18-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 12-स्पीकर Sony ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, फ्रेमलेस ऑटो-डिमिंग IRVM, फ्रंट पार्किंग सेंसर और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 4WD वेरिएंट में Shift-on-Fly 4WD और लॉकिंग डिफरेंशियल की सुविधा पहले की तरह बरकरार रहेगी।

बेस वेरिएंट भी हुआ ज्यादा फीचर-लोडेड

महिंद्रा ने केवल टॉप वेरिएंट ही नहीं, बल्कि बेस मॉडल्स में भी कई नए फीचर्स जोड़े हैं। Z2 वेरिएंट में LED टेललैंप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ESP, हाइड्रॉलिक पावर स्टीयरिंग, दूसरी रो के लिए AC वेंट्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Z4 वेरिएंट में बड़ा 20.32 सेमी इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक ORVM, क्रूज़ कंट्रोल, रियर वाइपर और वॉशर, रूफ स्पॉइलर और डीजल 4WD मॉडल्स में Shift-on-Fly सिस्टम मिलता है। वहीं Z6 में सिंगल-पेन सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, रिवर्स कैमरा, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, Zip-Zoom ड्राइव मोड्स और सिल्वर स्किड प्लेट्स दी गई हैं।

इंजन में नहीं हुआ बदलाव

नई Scorpio N के फीचर्स में बड़ा अपडेट जरूर किया गया है, लेकिन इसके इंजन विकल्प पहले जैसे ही रखे गए हैं। यानी ग्राहकों को पहले वाला पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प ही मिलेगा।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article