ऑटो न्यूज़

भारत में आ रही हैं Honda की 4 नई हाइब्रिड SUVs, लॉन्च टाइमलाइन से लेकर फीचर्स तक पढ़ें पूरी डिटेल्स

Honda आने वाले कुछ सालों में कई बड़े धमाके करने की प्लानिंग में है। कंपनी ICE, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के पावरट्रेन में सात नई SUVs पेश करने की तैयारी कर रही है। इस लाइनअप में तीन इम्पोर्टेड SUVs भी शामिल होंगी।

Image

होंडा आने वाले कुछ सालो में भारतीय बाजार में कई प्रीमियम क्लास गाड़ियां लॉन्च करने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Honda Global)

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में Honda एक जानी मानी कंपनी है। होंडा की गाड़ी भारतीय बाजार में जमकर पॉपुलर हैं। पिछले कुछ सालों में कंपनी ने भारतीय बाजार में कई प्रीमियम क्लास गाड़ियां लॉन्च की हैं। होंडा ने हाल ही में भारत में अपने विस्तार की योजना साझा की है, जिसके तहत कंपनी 2030 तक कुल 10 नए मॉडल लॉन्च करेगी। आने वाले सालों में होंडा का फोकस खास तौर पर SUV सेगमेंट पर ज्यादा रहेगा।

Honda आने वाले कुछ सालों में कई बड़े धमाके करने की प्लानिंग में है। कंपनी ICE, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के पावरट्रेन में सात नई SUVs पेश करने की तैयारी कर रही है। इस लाइनअप में तीन इम्पोर्टेड SUVs भी शामिल होंगी जिसमें Honda Prelude coupe, the Honda ZR-V and the Honda 0 SUV शामिल होंगी। आइए आपको कंपनी की चार अपकमिंग हाइब्रिड कार्स के बारे में बताते हैं।

Honda Elevate Hybrid

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा एलीवेट हाइब्रिड भारत में कंपनी की पहली स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV होगी। यह मॉडल 2026 के दूसरे हिस्से, यानी लगभग दिवाली के आसपास, बाजार में आने की उम्मीद है। अभी इसके पावरट्रेन की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें सिटी HEV वाला सेटअप मिल सकता है यानी एटकिंसन साइकिल 1.5L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ काम करता है। होंडा का तपुकारा प्लांट (अलवर, राजस्थान) इस नई एलीवेट हाइब्रिड SUV के उत्पादन केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

Honda Prelude Coupe

नया होंडा प्रील्यूड एक प्रीमियम हाइब्रिड कूप है, जिसे खासतौर पर स्पोर्टी ड्राइविंग और बेहतर फ्यूल एफिशियंसी के लिए तैयार किया गया है। इसमें दो पावर सोर्स का इस्तेमाल किया गया है जो कि पावरट्रेन और परफॉर्मेंस शामिल । इस कार में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 141 bhp की पावर पैदा करता है। इसके साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर भी जुड़ी है, जो 181 bhp की पावर देती है। दोनों मिलकर कुल मिलाकर लगभग 200 bhp का कॉम्बाइंड आउटपुट देते हैं। यह कार FWD (फ्रंट-व्हील ड्राइव) सिस्टम पर काम करती है, जो शहर और हाईवे दोनों में स्मूद और स्टेबल ड्राइविंग अनुभव देता है।

प्रील्यूड को एक स्पोर्टी कूप डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जिसमें लो-स्टांस, शार्प लाइन्स और एयरोडायनामिक प्रोफ़ाइल मिलती है। हाइब्रिड सेटअप की वजह से इसमें बेहतर माइलेज, तेज़ एक्सिलरेशन और शांत ड्राइविंग जैसी खूबियाँ मिलती हैं। उम्मीद है कि इसमें एडवांस ड्राइविंग फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और मॉडर्न इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जाएगा।

Honda ZR-V Hybrid

ग्लोबल मार्केट में बाजारों में Honda ZR-V Hybrid को एक 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जिसे लिथियम-आयन बैटरी और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है। यह हाइब्रिड सेटअप कुल 180 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क देता है।

Honda ZR-V Hybrid में तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं जिसमें EV मोड (सिर्फ इलेक्ट्रिक मोटर पर चलता है), हाइब्रिड मोड (इंजन और मोटर दोनों मिलकर काम करते हैं) और इंजन मोड (सिर्फ पेट्रोल इंजन चलता है) मिलता है। कुछ देशों में होंडा ZR-V का दूसरा विकल्प भी मिलता है, जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह मॉडल CVT गियरबॉक्स और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम के साथ आता है।

Honda 7-Seater Hybrid SUV

होंडा जल्द ही प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एक नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसे 2027 के अंत तक बाजार में उतारने की योजना है। यह SUV होंडा के जापान और थाईलैंड के R&D सेंटर में डिजाइन और डेवलप की जाएगी। कंपनी की लाइनअप में यह नया 7-सीटर मॉडल एलीवेट से ऊपर रखा जाएगा, यानी यह ज्यादा प्रीमियम और बड़े साइज का मॉडल होगा। माना जा रहा है कि यह SUV होंडा के नए PF2 मॉड्यूलर प्लेटफ़ॉर्म पर बनने वाला पहला मॉडल भी हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article